{"_id":"5baa92db867a557ea94a652f","slug":"131537905371-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में गुरुकुल संचालक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में गुरुकुल संचालक गिरफ्तार
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार/हांसी। कन्या गुुरुकुल के संचालक बाबा कृष्णानंद को पुलिस ने गुरुकुल की छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है। 10 छात्राओं की शिकायत पर आरोपी आश्रम संचालक पर छेड़छाड़ व पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि छात्राओं को इस बारे में किसी को जानकारी देने पर फेल किए जाने की धमकी दी जाती थी। फिलहाल गुरुकुल के छात्रावास में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इस मामले में गुरुकुल की प्रिंसिपल पर भी गुरुकुल संचालक का साथ देने के आरोप हैं। प्रिंसिपल फिलहाल फरार बताई जा रही है।
डीएसपी नरेंद्र कादियान के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे 100 नंबर पर गुरुकुल से 12वीं कक्षा की एक छात्रा का फोन आया। छात्रा ने कहा कि गुरुकुल का संचालक बाबा कृष्णानंद उसके साथ छेड़छाड़ करता है। अश्लील हरकतें करता है। हांसी से सदर थाना प्रभारी उमेद सिंह महिला टीम के साथ गुरुकुल पहुंचे। पुलिस के पहुंचने पर छात्रा ने आपबीती सुनाई तो वहां 10-12 अन्य छात्राओं ने भी बाबा कृष्णानंद पर छेड़छाड़ के आरोप जड़ दिए। पुलिस बाबा कृष्णानंद और छात्राओं को अपने साथ हांसी थाने ले गई। थाने में लाने के बाद पुलिस ने सभी छात्राओं के बयान दर्ज किए।
ये आरोप जड़े छात्राओं ने
पुलिस को दिए बयान में गुरुकुल की 12वीं कक्षा की छात्रा ने बताया कि बाबा कृष्णानंद गुरुकुल में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करता है। उनके चेहरे पर हाथ फेर कर अश्लील हरकतें करता है। उसने कहा कि गुुरुकुल की प्राचार्य सुनीता शर्मा भी उसका साथ देती है। शिकायतकर्ता सभी छात्राएं गुरुकुल के छात्रावास में रहती हैं और सभी नाबालिग हैं। आरोप है कि गुरुकुल की प्राचार्य छात्रावास में रहने वाली छात्राओं को बाबा के कमरे में लेकर जाती थी, जहां बाबा उनके साथ अश्लील हरकतें करता था। यह बात आगे किसी को बताने पर उनका नाम गुरुकुल से काटने और फेल करने की धमकी दी जाती थी। छात्राओं के साथ मारपीट भी की जाती थी।
विज्ञापन
बाबा कृष्णानंद के खिलाफ पोक्सो एक्ट व धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 10 छात्राओं ने अपने बयान दर्ज कराए हैं। प्राचार्य सोमवार शाम से ही गुरुकुल से फरार है। गुरुकुल छात्रावास में सुरक्षा के चलते पुलिस बल तैनात किया गया है।
-नरेंद्र कादयान, डीएसपी, हांसी