{"_id":"5af0b93d4f1c1b042e8b7894","slug":"131525725501-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से अनबन के चलते आजाद नगर में मां-बाप के पास रह रही युवती से दुष्कर्म, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति से अनबन के चलते आजाद नगर में मां-बाप के पास रह रही युवती से दुष्कर्म, केस दर्ज
Updated Tue, 08 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
महिला थाना पुलिस ने 28 साल की एक युवती की शिकायत पर गंगवा गांव के सुनील कुमार के खिलाफ झांसा देकर रेप करने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार युवती शादीशुदा है और पति से अनबन के चलते अपने मां-बाप के पास रहती है। उनके पड़ोस मेें रह रहे गंगवा के सुनील कुमार का उनके घर आना-जाना था। सुनील ने एक दिन घर में अकेली पाकर उसे झांसे में लेकर उसके साथ रेप किया था। युवती ने विरोध किया तो युवक ने उसे और उसके परिवार के सदस्यों को मार डालने की धमकी दी थी। वह दुष्कर्म कर धमकी देने के बाद फरार हो गया था। युवती डर के मारे चुप रही थी। उसने रविवार को फिर युवती से घर में घुसकर रेप किया। युवती ने तंग होकर परिजनों को आपबीती बता दी। उसके बाद इसकी शिकायत सोमवार को महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता को दी। पुलिस की एक टीम ने सोमवार रात शिकायतकर्ता युवती की मेडिकल जांच सिविल अस्पताल में कराई, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। महिला थाना पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ बार-बार दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।