फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   धौलिया के मर्डर की वारदात के बाद आरोपी राधेश्याम स्कूटी पर भाग गया था राजस्थान

धौलिया के मर्डर की वारदात के बाद आरोपी राधेश्याम स्कूटी पर भाग गया था राजस्थान

Fri, 05 Jan 2018 01:01 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
धौलिया के मर्डर की वारदात के बाद आरोपी राधेश्याम स्कूटी पर भाग गया था राजस्थान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
पुलिस के स्पेशल स्टाफ की टीम ने ठेकेदार जयसिंह उर्फ धौलिया की हत्या के मुख्य आरोपी मोरी गेट एरिया निवासी राधेश्याम गुर्जर को एक दिन के रिमांड के बाद सीजेएम मनप्रीत सिंह की कोर्ट में पेश किया।
पुलिस ने आरोपी के साथियों के दिल्ली और गुरुग्राम के ठिकाने जानने के लिए उसका तीन दिन का रिमांड और मांगा। अदालत ने उसका एक दिन का रिमांड मंजूर किया। पुलिस ने बुधवार को रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही पर राजगढ़ के स्कूल के पास से स्कूटी बरामद की है। उसने बताया कि वह वारदात के बाद स्कूटी पर राजस्थान भाग गया था।
विज्ञापन

पुलिस के स्पेशल स्टाफ के एसआई महेंद्र सिंह की टीम ने मंगलवार को कैंट के पास महाराणा प्रताप चौक पर छापा मारकर राधेश्याम को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बुधवार को आरोपी का एक दिन का रिमांड हासिल किया था। इस दौरान पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर राजस्थान के राजगढ़ के एक स्कूल के पास लावारिस हालत में खड़ी स्कूटी बरामद की है। पुलिस ने वीरवार को अदालत से आरोपी का तीन दिन का रिमांड मांगते समय दलील दी कि उसकी निशानदेेही पर राजस्थान के बहरोड़ के एक कमरे से पिस्तौल और दिल्ली और गुरुग्राम के उसके साथियों के ठिकाने जानने हैं। अदालत ने इस पर उसका एक दिन का रिमांड मंजूर कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में छिपा था आरोपी
पुलिस के अनुसार राधेश्याम ने अपनी फरारी राजस्थान में काटी। वह यहां से स्कूटी पर भाग निकला था। उसने सालासर, खाटू श्याम जी और मेहंदीपुर की धर्मशालाओं में दिन गुजारे। वह मंगलवार को पैसों का जुगाड़ करने आया था। पुलिस ने सूचना मिलने पर उसे कैंट के पास धर दबोचा था।


यह है मामला
सिरसा रोड की जीएलएफ कॉलोनी के जयसिंह गुर्जर उर्फ धौलिया और राधेश्याम पहले साझे में शराब के ठेके लेते थे। दोनों में सात लाख रुपये के लेन-देन का विवाद था। इसी के चलते दो नवंबर को तेलियान पुल के शराब ठेके के बाहर धौलिया की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था। पुलिस चार आरोपी गिरफ्तार कर पहले जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed