{"_id":"620e910df7a372727e15c960","slug":"13-year-old-girl-raped-in-a-train-compartment-in-hisar-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत: रेल के डिब्बे में 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, राशन लेने के लिए घर से निकली थी, रो-रोकर बताई मां को आपबीती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हैवानियत: रेल के डिब्बे में 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, राशन लेने के लिए घर से निकली थी, रो-रोकर बताई मां को आपबीती
Thu, 17 Feb 2022 11:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:46 PM IST
सार
हरियाणा के हिसार में एक 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मां ने रोती हुई बेटी से रोने का कारण पूछा तो उसने पूरी घटना बताई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हिसार में घर से राशन लेने के लिए निकली 13 वर्षीय किशोरी को एक युवक बहला-फुसलाकर रेलवे स्टेशन की तरफ ले गया। वहां पर रेल के डिब्बे में उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। इस बारे में किशोरी के परिजनों ने एचटीएम थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उत्तरप्रदेश के छपरा निवासी रफीक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि मैं और मेरा पति घर से कपड़ों पर प्रेस करने का काम करते हैं। मेरी बेटी शाम को 6 बजे घर के राशन लेने के लिए गई थी। जब वह घर पहुंचे तो बेटी घर नहीं मिली। आसपास उसकी तलाश की लेकिन सुराग नहीं लगा। रात करीब साढ़े नौ बजे बेटी घर आई और रोने लगी।
विज्ञापन
जब रोने का कारण पूछा तो उसने बताया कि रफीक नाम का युवक बहला-फुसलाकर रेलवे स्टेशन के पास खड़े रेल के डिब्बे में ले गया और गलत काम किया। एचटीएम थाना पुलिस ने नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन