{"_id":"5cbe1d7bbdec2214760a05fb","slug":"121555963259-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदलाना के शराब ठेकेदार को मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संदलाना के शराब ठेकेदार को मारी गोली, हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौंद। अवैध शराब की तस्करी करने वाले दो युवकों ने संदलाना गांव के शराब ठेकेदार पर गोली चलाकर जानलेवा हमला कर दिया। ठेकेदार की बाएं बाजू में गोली लगने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ठेकेदार को इलाज के लिए हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी का मुआयना किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार गांव संदलाना में खेड़ी लोहचब निवासी संदीप ने देशी शराब का ठेका लिया हुआ है। गांव में पुराने ठेकेदार के साथ संदीप का कुछ विवाद चल रहा था। वहीं गांव में कुछ लोग अवैध शराब बेचने का काम करते हैं। सोमवार को दो लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर अवैध शराब लेकर जा रहे थे। ठेकेेदार ने जब उनका पीछा किया तो एक युवक ने संदीप पर गोली चला दी। गोली गाड़ी के अगले शीशे को चीरती हुई ठेकेदार के बाएं कंधे में जा लगी। गोली की आवाज सुनकर शराब ठेके पर मौजूद कर्मचारियों ने शराब ठेकेदार को हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है। जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में नारनौंद थाना प्रभारी राजसविंद्र ने बताया कि पुराने शराब ठेकेदार के साथ इस बार के ठेकेदार का कोई विवाद चल रहा था। ठेकेदार संदीप की हालत ठीक नहीं होने के कारण उसके बयान नहीं हो पाए हैं। उनके बयानों के आधार पर आगामी कार्यवाही की जाएगी।