फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   दहेज प्रताडना, जबरदस्ती गर्भपात कराने के आरोप में पति, सास व ससुर के खिलाफ केस दर्ज

दहेज प्रताडना, जबरदस्ती गर्भपात कराने के आरोप में पति, सास व ससुर के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 07 Mar 2019 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
दहेज प्रताडना, जबरदस्ती गर्भपात कराने के आरोप में पति, सास व ससुर के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। विवाहिता ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, जबरदस्ती गर्भपात कराने, जहरीली दवा पिलाने, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में बांडाहेड़ी निवासी राजवंती ने बताया कि उसकी शादी 23 मार्च 2014 को बांडाहेड़ी के अनूप सिंह से हुई थी। उसने आरोप लगाया कि शादी के दो महीने बाद उसकी सास शारदा और ससुर राजकुमार ने ऑल्टो कार और 4 लाख रुपये की मांग की। राजवंती ने शिकायत में कहा कि उसके पिता का देहांत हो चुका है और परिवार में उसकी मां और छोटा भाई हैं। उसकी शादी का खर्च भी उसके मामा सिरसा के कुम्हारिया निवासी बलवंत ने वहन किया था। दहेज के लिए तंग करने के चलते दोनों परिवार वालों की तीन बार पंचायतें भी हुईं। इस दौरान व पांच बार गर्भवती हुई, लेकिन आरोपियों ने पांचों बार दवा देकर उसका गर्भपात करवा दिया। उसने आरोप लगाया कि 24 फरवरी 2019 को उसकी सास ने उसे दवाई दी कि तेरा ससुर लेकर आया है। उसके पति ने उसे जबरदस्ती पिलाया, जिससे उसे उल्टियां आने लगीं। उसके बाद वह बेहोश हो गई, होश आया तो हिसार एक प्राइवेट अस्पताल में थी। उसके बाद उसका भाई उसे सिवानी के अस्पताल में ले आया, जहां उसका पति उसे धमकियां दे रहा था कि उसके माता-पिता के खिलाफ बोलेगी तो बहुत बुरा होगा। जांचकर्ता एसआई सत्यवान के अनुसार शिकायत पर पीड़िता के पति अनूप, उसके ससुर राजकुमार, सास शारदा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 498ए, 313, 328, 506, 323, 34 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed