{"_id":"5c55ea68bdec224ba94b6b79","slug":"121549134440-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 वर्षीय बाबा की तेजधार हथियार से हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
50 वर्षीय बाबा की तेजधार हथियार से हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। समीपवर्ती गांव शिकारपुर में बने एक डेरे में सेवा करने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति सुभाष की अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। उसका शव डेरे के अंदर चारपाई पर लहूलुहान हालत में मिला। सिर और पांव पर तेजधार हथियार से वार के निशान पाए गए हैं। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मामले के अनुसार ढाणी खानबहादुर निवासी जिले सिंह ने बताया कि उनका भतीजा सुभाष शिकारपुर गांव के डेरे में सेवा करता था। शनिवार को उनके पास फोन आया कि सुभाष का देहांत हो गया। जब वे डेरे में पहुंचे तो डेरे के अंदर कमरे में चारपाई पर सुभाष का शव पड़ा था। उसके सिर और पांव पर तेजधार हथियार से वार किए हुए थे। उसने आरोप लगाया कि किसी ने सुभाष की तेजधार हथियार से हमला किया और उसे घायल अवस्था में चारपाई पर छोड़कर चले गए। जिलेसिंह ने बताया कि डेरे के साथ खेत लगते हैं। डेरे का संचालक सुभाष है। सुबह जब वे खेत में काम करने आए तो एक व्यक्ति ने सुभाष को कराहते हुए सुना। वह डेरे में गया तो सुभाष ने उससे पानी मांगा और कहा कि चोट मारने वाले बाइक पर थे। उसके बाद सुभाष ने दम तोड़ दिया। मृतक सुभाष के दो बेटे और दो बेटियां हैं। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर जांच आरंभ कर दी है।