फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा राजमिस्त्री की मौत, दो मजदूर घायल

निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा राजमिस्त्री की मौत, दो मजदूर घायल

Sat, 02 Jun 2018 12:08 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा राजमिस्त्री की मौत, दो मजदूर घायल

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
महावीर कॉलोनी में हनुमान मंदिर के पास निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से राजमिस्त्री की मौत हो गई। साथ में काम कर रहे दो मजदूर घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उनकी हालत गंभीर बताई गई है। घटना के बाद नगर निगम के बिल्डिंग इंस्पेक्टर ने मौके का निरीक्षण किया।
महाबीर कॉलोनी में रामलीला मैदान के पास हनुमान मंदिर वाली गली में एक मकान का कुछ दिनों से निर्माण कार्य चल रहा था। शुक्रवार को मकान के मुख्य गेट के पर बने छज्जे की लिपाई का कार्य शुरू किया। यहां लेंटर एक महीने पहले डाला गया था। करीब दो सप्ताह पहले लेंटर को खोल दिया गया था। शुक्रवार सुबह जब राजमिस्त्री रामदयाल मजदूर संगम और मालाराम के साथ लिपाई का कार्य कर रहा था तो उस समय अचानक धमाके के साथ छज्जा गिर गया। यह छज्जा गिरने से राजमिस्त्री और मजदूर नीचे दब गए। छज्जा गिरने की आवाज सुनकर आसपास के भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। वहां पर मौजूद लोगों ने मलबे के नीचे दबे राजमिस्त्री और मजदूरों को बाहर निकाला। उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने राजमिस्त्री को मृत घोषित कर दिया। घायल मजदूरों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

राजस्थान के रहने वाला था रामदयाल
करीब 35 वर्षीय मृतक रामदयाल मूल रूप से राजस्थान के जिला टोंक के गांव करेड़ा का निवासी था। फिलहाल वह एचएयू की लेबर कॉलोनी में रहते थे। एचएयू लेबर कॉलोनी निवासी संगम, मदनलाल दब मूल रूप से बिहार निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस जारी कर रखा था निगम ने
निगम के बिल्डिंग इंस्पेक्टर सुनील लांबा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर गए थे। भवन का मैप नहीं था। इस भवन मालिक को अवैध निर्माण का नोटिस जारी किया हुआ था।

पुरानी दीवार पर किया जा रहा था निर्माण
जिस भवन का लेंटर गिरा है, वहां पुरानी दीवार के ऊपर प्रथम तल का निर्माण किया जा रहा था। भवन का छज्जा भी आगे की तरफ निकाला गया था। मजदूरों के परिजनों ने बताया कि भवन के छज्जे पर सीढ़ियों की मोमटी बनाए जाने का काम किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed