{"_id":"5acbc89b4f1c1b516b8b4b11","slug":"121523304603-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपाल पर दर्ज तीन मुकदमों","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामपाल पर दर्ज तीन मुकदमों
Updated Tue, 10 Apr 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
बरवाला के सतलोक आश्रम प्रकरण में देशद्रोह और हत्या के दो मुकदमों की सोमवार को सुनवाई हुई। देशद्रोह के मुकदमे में रामपाल व अन्य के खिलाफ दो डॉक्टरों ने गवाही दी। अदालत अब तीनों मुकदमों में 16 अप्रैल को सुनवाई करेगी।
एडीजे अजय पराशर की अदालत ने सोमवार को सेंट्रल जेल वन में देशद्रोह के मुकदमा नंबर 428 और हत्या के मुकदमा नंबर 429 और 430 में सुनवाई की। देशद्रोह के मुकदमे में आरोपी रामपाल और अन्य के खिलाफ दो डॉक्टरों ने गवाही दी। इस मुकदमे में करीब 490 गवाह हैं। इस मुकदमे में रामपाल समेत 903 आरोपी हैं। आरोपी रामपाल की पेशी वीसी से हुई और बाकी आरोपियों को जेल में पेश किया गया। हत्या के मुदकमे नंबर 430 में डिफेंस के दो गवाहों ने गवाही दी। इनमें बरवाला के डॉ. अनंतराम और यूपी के झांसी से आए डॉ. रामबाबू ने गवाही दी। इस मुकदमे में रामपाल समेत 14 आरोपी हैं।
मुकदमा नंबर 429 में गवाही कंपलीट
हत्या के मुकदमा नंबर 429 में डॉ. दिलदार ने गवाही दर्ज कराई। इस गवाही के साथ मुकदमे की गवाही कंपलीट हो गई। सतलोक आश्रम में छह महिला अनुयायियों की मौत हुई थी। पुलिस ने पांच महिलाओं की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा नंबर 429 दर्ज किया था। इसके अलावा महिला रजनी की मौत के मामले में मुकदमा नंबर 430 दर्ज किया था।
विज्ञापन
................................................
रामपाल के काफी समर्थक पहुंचे
आरोपी रामपाल की पेशी के चलते सोमवार को काफी समर्थक बाहर से आए हुए थे। समर्थक जेल के गेट के बाहर, टाउन पार्क के आगे, पीएलए और बैंक कॉलोनी में इधर-उधर घूमते रहे। टाउन पार्क में पुलिस बल तैनात था। पुलिस कर्मियों ने उनको पार्क में नहीं घुसने दिया। समर्थक दोपहर बाद रवाना हो गए।