{"_id":"59fa1fc64f1c1bd9798b98a8","slug":"121509564358-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया
Updated Thu, 02 Nov 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
उकलाना मंडी।
खैरी के तीन युवकों ने क्षेत्र की एक किशोरी का अपहरण कर लिया और उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी युवक किशोरी को फतेहाबाद के बैजलपुर में फेंककर चले गए। पुलिस ने खैरी के संजय, मनजीत और मोनू के खिलाफ अपहरण, यौन शोषण और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
अदालत में दिए बयान में किशोरी ने बताया कि 29 अक्तूबर की रात कोई उसके पिता को आवाज दे रहा था। वह जानने के लिए बाहर निकली तो वहां तीन लड़के खड़े थे। इनमें एक युवक ने उसके मुंह पर टेप लगा दिया। दो अन्य ने उसके हाथ-पांव बांध दिए। इसके बाद तीनों युवक उसका अपहरण किसी सुनसान स्थान पर ले गए। यहां उसे नशीला पदार्थ भी जबरन पिलाया गया। बेहोशी की हालत में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म किया। सोमवार 30 अक्तूबर की सुबह उसे बेहोशी की हालत में थाना भूना के गांव बैजलपुर में सड़क पर फेंक गए। सड़क से गुजर रही महिलाओं ने उसे संभाला और पुलिस को सूचना दी। अदालत में बयान दर्ज होने के बाद उकलाना पुलिस ने आरोपियों के अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ पिलाने के अलावा पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म
आरोपी युवक किशोरी को फतेहाबाद के बैजलपुर में सड़क पर फेंककर फरार