फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   महिला को बनाया ठगी का शिकार

महिला को बनाया ठगी का शिकार

Tue, 31 Oct 2017 12:42 AM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
महिला को बनाया ठगी का शिकार
खाते से निकाली 27 हजार रुपये की नकदी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
एटीएम कार्ड का पासवर्ड पूछकर एक व्यक्ति ने डोगरान मोहल्ला की महिला के खाते से 27 हजार रुपये निकाल लिए। ठगी करने वाले ने महिला के साथ फोन पर बात की और भारत सरकार की किसी स्कीम का जिक्र कर बड़ा लाभ देने का लालच दिया। महिला उसकी बातों में आ गई और उसने अपना एकाउंट नंबर व एटीएम कार्ड का कोड बता दिया। उसे मामले के बारे में तब पता चला जब उसके खाते से रुपये निकलने का मेसेज आया। फिर उसने मामले की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस को दी शिकायत में महिला मारूति ने बताया कि उसके पास एक अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि भारत सरकार की स्कीम के तहत उसे नाम लाखों रुपये की इनामी राशि निकली है। यह इनामी राशि लेने के लिए आपको अपना एकाउंट नंबर बताना होगा। इसके यह आपके खाते में डाल दी जाएगी। उसने महिला से बातों ही बातों में एटीएम कार्ड का सिक्योरिटी कोड भी पूछ लिया। पूरी जानकारी लेने के बाद उसने कहा कि जल्द ही आपके खाते में यह राशि डाल दी जाएगी। कुछ देर बात इनामी राशि डलने की बजाए उसके खाते से 27 हजार रुपये निकल गए। मामले की सूचना उसने सिटी थाना पुलिस को दी। पुलिस इस मामले में अब जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed