फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   बठिंडा-रेवाड़ी पैसेंजर के नीचे आकर एक व्यक्ति ने की आत्महत्या

बठिंडा-रेवाड़ी पैसेंजर के नीचे आकर एक व्यक्ति ने की आत्महत्या

Fri, 19 Apr 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
बठिंडा-रेवाड़ी पैसेंजर के नीचे आकर एक व्यक्ति ने की आत्महत्या
हिसार। बठिंडा से चलकर रेवाड़ी को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के नीचे आकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। हालांकि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। राजकीय रेलवे पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवाया है। आसपास के थानों में सूचना देकर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जीआरपी कर्मचारियों के अनुसार बुधवार रात को बठिंडा से रेवाड़ी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन हिसार से रवाना हुई थी कि करीब 10:30 बजे हिसार व सातरोड़ के बीच एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की उम्र लगभग 48 वर्ष है जबकि उसकी जेब से ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिसकर्मी ने बताया कि मृतक ने पैरों में चप्पल जबकि धारीदार कमीज पहनी हुई थी। आसपास के लोगों से भी जानकारी लेने का प्रयास किया गया लेकिन किसी से कोई सुराग नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed