फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   बैंक एफडी में 47 लाख की धोखाधड़ी, 13 के खिलाफ केस दर्ज

बैंक एफडी में 47 लाख की धोखाधड़ी, 13 के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 07 Mar 2019 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
बैंक एफडी में 47 लाख की धोखाधड़ी, 13 के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। बैंक एफडी में 47 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने सोसायटी समेत 13 के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने अर्बन एस्टेट-2 निवासी गीता की शिकायत पर द हिसार डिस्ट्रिक्ट एवरग्रीन बैंक एंड गवर्नमेंट एंप्लाइज कोऑपरेटिव अर्बन टीऐंडसी सोसायटी, दी हिसार डिस्ट्रिक्ट एवरग्रीन बैंक एंड गवर्नमेंट एंप्लाइज कोऑपरेटिव एनए टीऐंडसी क्रेडिट सोसायटी, ताराचंद बागड़ी, विकास बागड़ी, विक्रांत बागड़ी, सुमित्रा बागड़ी, मंजू, नीरू, धर्मपाल, मोनिका, रोहताश, रामपुरा मोहल्ला निवासी धर्मपाल तथा सोसायटी के अन्य सदस्य के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
एचटीएम थाने में दी शिकायत में अर्बन स्टेट-2 निवासी गीता पत्नी राधेश्याम ने बताया कि रामपुरा मोहल्ला निवासी ताराचंद बागड़ी डाकघर हिसार में उनके पति राधेश्याम गोयल के मातहत नौकरी करता था। उनकी पुरानी जान-पहचान थी और घर तक आना जाना था। ताराचंद ने कहा कि उन्होंने दो सोसायटी रजिस्टर्ड कराई हुई हैं। इनमें पैसा जमा कराने पर ज्यादा ब्याज मिलता है। उसने सब्जबाग दिखाकर उन्हें अपने झांसे में ले लिया और उनकी तथा उनके रिश्तेदारों की एफडी करवा कर धोखे से 47 लाख रुपये इनवेस्ट करवा कर एफडी करवा दी। अब जब उन्होंने पैसे मांगे तो वे टालते रहे और पैसे वापस नहीं किए। बाद में उन्होंने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया और धमकी दी कि तुम्हारे खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करवा देंगे। शिकायत में यह भी कहा कि आरोपियों के पास असला है और उसका रौब दिखाकर धमकी देते हैं।
विज्ञापन

जांचकर्ता एसआई दयानंद के अनुसार गीता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 406, 467, 468, 471, 506, 120बी के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed