{"_id":"5b577ca84f1c1b44748b6a76","slug":"11532460200-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत केस में एसआई संतोष से मोबाइल तथा बैग बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्वत केस में एसआई संतोष से मोबाइल तथा बैग बरामद
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। रिश्वत केस में फंसी सदर थाने की एसआई संतोष देवी से पुलिस ने मोबाइल और बैग बरामद कर लिया है। एक दिन का रिमांड पूरा होने के बाद संतोष को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने एसआई संतोष 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
सदर थाने में तैनात एसआई संतोष देवी की निशानदेही पर पुलिस टीम ने उनके घर से मोबाइल और बैग बरामद किया। इस बैग को वीडियो में दिखाया गया था, जिसमें संतोष ने रिश्वत के पैसे लिए थे। इस वीडियो में संतोष का मोबाइल भी बरामद किया गया है। इसके जरिए पुलिस यह पता लगाएगी कि आरोपी को संतोष ने अपने मोबाइल नंबर से काल किया गया था या किसी अन्य मोबाइल से कॉल की गई थी। संतोष देवी का रिश्वत लेते हुए 20 मई को वीडियो जारी हुआ था। वीडियो में दिखा गया था कि एसआई संतोष आर्य नगर निवासी विनोद से 1200 रुपये लेते दिखाई दी थी। पैसे देने के बाद विनोद कुमार ने सदर थाना में शिकायत दी थी। सोशल मीडिया पर यह मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने संतोष पर कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया था। सदर पुलिस ने 26 मई को संतोष देवी के खिलाफ केस दर्ज किया था। विनोद कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि संतोष देवी ने उसे दुष्कर्म के केस में फंसाने के नाम पर पैसे मांगे थे। हाईकोर्ट में अग्रिम याचिका खारिज होने के बाद संतोष ने सोमवार को अदालत में सरेंडर कर दिया था। जिसके बाद संतोष को एक दिन के लिए रिमांड पर लिया था।