फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ससुराल जनों से तंग विवाहिता थाने के आगे धरने पर बैठी

ससुराल जनों से तंग विवाहिता थाने के आगे धरने पर बैठी

Mon, 26 Mar 2018 01:11 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
ससुराल जनों से तंग विवाहिता थाने के आगे धरने पर बैठी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
ससुराल जनों की प्रताड़ना से परेशान होकर एक विवाहिता रविवार दोपहर बाद सदर थाने के सामने धरने पर बैठ गई। पुलिस को इस बात की भनक लगी तो महिला को थाने के अंदर ले जाया गया और उसे आश्वासन देकर शांत किया गया। किरतान गांव की रहने वाली सुमित बाला की शादी कुछ समय पहले हुई थी। सुमित बाला का कहना है कि शादी के बाद ही ससुराल जनों ने दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जब दहेज देने से इनकार किया तो उसके साथ मारपीट की। इस बारे में सदर थाने में दहेज प्रताड़ना की शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके चलते सदर थाना के सामने धरना देना पड़ा। उधर, सदर थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed