{"_id":"5a8b2e8b4f1c1bf17b8b8277","slug":"11519070859-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैरिज पैलेस से दुल्हन के परिवार के 13 लाख चोरी----","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैरिज पैलेस से दुल्हन के परिवार के 13 लाख चोरी----
Updated Tue, 20 Feb 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार।
तोशाम रोड स्थित ट्यूलिप मैरिज पैलेस से शनिवार रात एक शादी समारोह से 13 लाख रुपये भरा बैग चोरी हो गया। इससे शादी समारोह में हड़कंप मच गया। मैरिज पैलेस में भिवानी के गांव किरावड़ के राजकुमार की बेटी कनिका का शादी समारोह चल रहा था। सदर थाना पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में ली है।
किरावड़ गांव के प्रेमप्रकाश काठपालिया ने पुलिस को शिकायत दी कि ट्यूलिप मैरिज पैलेस में 17 फरवरी को उसके छोटे भाई राजकुमार की बेटी कनिका का शादी समारोह चल रहा था। दोनों पक्षों के लोग वहां आए हुए थे। हम पंडाल में मौजूद थे, फेरे होने वाले थे। शनिवार रात 12 बजे के बाद वे मेहमानों की अगुवाई कर रहे थे। उसकी पत्नी आशी बाई के पास शादी के खर्च के 13 लाख रुपये बैग में थे। उनकी पत्नी शादी से जा रही एक महिला से बातचीत कर उन्हें विदा करने लगी। इस दौरान उन्होंने खड़े होकर बैग कुर्सी पर रख दिया। उन्होंने कुछ देर बाद बैग संभाला तो कुर्सी से गायब था। आशी बाई ने यह बात परिजनों को बताई तो वहां हड़कंप मच गया। परिजनों और रिश्तेदारों ने शादी समारोह में संदिग्ध लोगों की तलाश की, लेकिन चोर हाथ नहीं लगा। चोर बैग चुराकर भागने में सफल रहा। उसके बाद रविवार को इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीसीटीवी फुटेज दिख रहा बैग उठाता युवक
सदर थाने के ईएसआई कुलबीर सिंह ने वारदात के बाद मैरिज पैलेस के सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में ली। फुटेज में एक युवक आशी बाई के पास से बैग उठाकर जाता दिख रहा है, लेकिन उसकी तस्वीर साफ नहीं है। चोरों की संख्या ज्यादा भी हो सकती है। जांच अधिकारी का कहना है कि चोर की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
अग्रसेन भवन में चोरी हुआ था दूल्हे के पिता का मोबाइल
शहर में इन दिनों चोरी की वारदात काफी हो रही हैं। पिछले दिनों महाबीर कॉलोनी निवासी एक परिवार ने अपने बेटे की शादी अग्रसेन भवन में की थी। तब रात को कमरे से दूल्हे के पिता का मोबाइल फोन और दूसरे के कमरे से सिरसा निवासी उनके रिश्तेदार का मोबाइल और नकदी चोरी हो गए थे। पुलिस ने केस दर्ज किया था।