फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   टीचर ने नहाते समय बनाई महिला पंच की विडियो, केस दर्ज

टीचर ने नहाते समय बनाई महिला पंच की विडियो, केस दर्ज

Wed, 14 Feb 2018 01:29 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
टीचर ने नहाते समय बनाई महिला पंच की विडियो, केस दर्ज
मंडी आदमपुर (हिसार)।
विज्ञापन

महिला पंच की नहाते वक्त विडियो बनाकर छेड़छाड़ करने और विडियो वायरल करने का दबाव देकर संबंध बनाने पर मजबूर करने के प्रयास में सरकारी प्राथमिक स्कूल के टीचर पर आदमपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज करने से पहले पुलिस ने महिला के लीगल एड के सामने बयान करवाए थे।

शिकायत में पंच ने बताया कि गांव के सरकारी स्कूल में उसके चार बच्चे पढ़ते हैं और वह उसी स्कूल की प्रबंधन समिति की प्रधान हैं। पहली कक्षा को पढ़ाने वाला टीचर नारायण जांगड़ा उसके घर स्कूल के कागजों पर साइन करवाने के लिए आता-जाता रहता था। महिला ने बताया कि करीब 2-3 महीने पहले उसका पति किसी काम से हिसार और उसके बच्चे स्कूल गए हुए थे। वह घर में अकेली थी। उस समय वह नहा रही थी। स्नानघर का गेट खुला रह गया। उसी समय नारायण जांगड़ा उसके घर आया और उसने चुपके से उसके नहाते हुए की अपने मोबाइल में विडियो बना ली। बाद में आरोपी विडियो दिखाते हुए उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा और किसी को बताने पर विडियो वायरल करने एवं जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अध्यापक नारायण जांगड़ा के खिलाफ धारा 354-ए (1), 354 सी और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed