{"_id":"594c17244f1c1b01218b46b3","slug":"11498158884-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के पिता के बाद अब चचेरे भाई पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता के पिता के बाद अब चचेरे भाई पर हमला
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हांसी।
नगर में बढ़ रही क्राइम की घटनाओं को रोकने में पुलिस प्रशासन लगातार नाकाम साबित हो रहा है। शहर में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वह लगातार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के परिजनों पर बारी-बारी से हमला बोल रहे हैं। हाल ही में कुछ दिन पूर्व भाजपा के वरिष्ठ नेता व पार्षद अशोक ढालिया के पिता सीताराम ढालिया के साथ बदमाशों ने उन्हीं की दुकान में घुसकर मार-पिटाई की थी। बदामशों ने उन्हें घसीटते हुए उनके बाल नोंच दिए थे।
अभी उस मामले के सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो पाए थे कि बदमाशों ने दोबारा ढालिया के चचेरे भाई 28 वर्षीय राकेश ढालिया पर लाल सड़क पर राम जूस कॉर्नर के समीप सरे बाजार में हमला बोल दिया। करीब आधा दर्जन बदमाशों ने ढालिया के सिर पर पंच से कई वार किए। बाद में दुकानदारों के मौके पर पहुंचने पर युवक फरार हो गए। घायल अवस्था में क्षेत्र के एक दुकानदार ढालिया को मोची मोहल्ला में उनके आवास पर पहुंचाया जहां से उनके परिजन उन्हें हांसी के नागरिक अस्पताल ले आए। ढालिया को प्राथमिक उपचार के बाद हिसार रेफर कर दिया गया। ढालिया मोची मोहल्ला में जूते बनाने का कार्य करते हैं। वहीं, अपने बयान में घायल ने बताया कि एक आरोपी को उसने पहचान लिया है। वह अशोक ढालिया के पिता सीतराम ढालिया के साथ मारपीट के मामले में भी नामजद है।
...जान से मार देंगे
घटना की जानकारी देते हुए राकेश ढालिया ने बताया कि वह अपने दोस्त कमल व दिनेश के साथ किले के ऊपर पीर बाबा में दर्शन के लिए गया था। पीर बाबा से वह अपने दोस्तों के साथ पैदल वापस लौट रहा था। इस दौरान लाल सड़क पर राम जूस कॉर्नर के समीप करीब आधा दर्जन युवक पैदल ही पीछे से आए और उसके सिर पर पंच से वार कर दिया। पंच लगने से राकेश के सिर पर गहरा कट आया हैै। इसके बाद बदमाशों ने सरेआम बाजार में राकेश की लातों व घूंसों से जमकर पिटाई की। बदमाशों द्वारा राकेश की पिटाई होती देख उसके दोनों दोस्त मौके से भाग गए। घायल ने बताया कि बदमाशों ने उसकी पिटाई करने के बाद उसे उठाकर ले जाने लगे। बदमाशों का कहना था कि वह उसे जान से मारेंगे। इसी बीच दुकानदारों द्वारा बीचबचाव के लिए मौके पर आने पर बदमाश राकेश को वहीं छोड़कर किले की तरफ जाने वाली गली में भाग गए। इसके बाद क्षेत्र का ही एक दुकानदार उसे मोची मोहल्ला में आवास पर ले आया जहां से उनके परिजनों ने राकेश को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हिसार रेफर किया गया है।
विज्ञापन
व्यापारियों ने की घटना की निंदा
मामले की सूचना मिलने पर भाजपा नेता अशोक ढालिया सहित, सर्व व्यापार मंडल के संयोजक प्रवीन तायल, भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक कनौजिया, पूर्व पार्षद गोबिंद सिंगला, जयभगवान गर्ग, अमित जैन सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे। नेताओं ने कहा कि उन्होंने तुरंत इस मामले में एसपी से बात की है। वह इस घटना की निंदा करते हैं। अगर पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती है तो वह आगे की रूपरेखा तैयार करेंगे।
जमानत पर आ दोबारा किया हमला: ढालिया
उधर पार्षद व भाजपा नेता अशोक ढालिया ने बताया कि उनके पिता पर हमले करने के एक आरोपी ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। उनके चचेरे भाई राकेश ने उसे पहचान लिया है। उन्होंने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस में दिया था, लेकिन जुवनाइल होने के कारण उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। अब उसी आरोपी ने बदला लेने की नीयत से उनके चचेरे भाई पर हमला किया है।
दबिश दी, आरोपी फरार
मामले की सूचना मिलने पर सिटी थाना प्रभारी शेरसिंह, सीआईए इंचार्ज नरेन्द्र सहित पुलिस कर्मी नागरिक अस्पताल में पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि घायल व उसके परिजनों ने एक आरोपी का नाम बताया है, जोकि अशोक ढालिया के पिता सीता राम ढालिया पर हमला करने के मामले में नामजद था। पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के लिए उसके घर दबिश दी है, फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भाजपा नेता के पिता के बाद अब चचेरे भाई पर हमला
फोटज्ञे संख्या 34 और 35
- आरोपियों ने बदला लेने के लिए दोबारा किया हमला : ढालिया
- नगर में बढ़ रही क्राइम की घटनाओं को रोकने में पुलिस प्रशासन नाकाम