फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   छेड़छाड़ के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी से मिले युवती के परिजन

छेड़छाड़ के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी से मिले युवती के परिजन

Thu, 31 Jan 2019 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी से मिले युवती के परिजन
छेड़छाड़ के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग, एसपी से मिले युवती के परिजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उकलाना। क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने और धमकी देकर उसकी बहन का रिश्ता तुड़वाने के मामले में पीड़ित के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक शिवचरण से मुलाकात की। पीड़ित परिवार ने एसपी को दी शिकायत में कहा कि युवक उनकी नाबालिग बेटी को कई दिनों से पीछा करके परेशान कर रहा है। साथ ही कुछ फोटो के बहाने उसे ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी ने धमकी दी कि वह उसकी बहन का रिश्ता तुड़वा देगा। इसी कारण गांव के ही कुछ लोगों के साथ मिलकर षड्यंत्र रचकर पुलिस में झूठा केस दर्ज करवा दिया और रिश्ता तोड़ने का दबाव बनाया। इस कारण उन्हें मजबूरन रिश्ता तोड़ना पड़ा। परिवार के मुताबिक महिला पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मगर अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। आरोपी अब उन पर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। इस कारण उन्हें भय के माहौल में जीना पड़ रहा है। एसपी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed