फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   महन्दा लिंग जांच मामला

महन्दा लिंग जांच मामला

Wed, 04 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
महन्दा लिंग जांच मामला
लिंग जांच का तीसरा आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे
विज्ञापन

रिमांड में तीसरे आरोपी से भी कुछ खास नही उगलवा सकी पुलिस
दो आरोपी पहले ही पहुंच चुके हैं जेल, एक अब भी फरार
अमर उजाला ब्यूूरो
बास। गांव महंदा में एक घर में पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन से गर्भवती महिलाओं के पेट मे पल रहे बच्चों की लिंग जांच का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें दो आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया था। अब तीसरे आरोपी हरजिंद्र उर्फ लाला को पुलिस ने एक दिन के रिमांड के बाद उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया। लेकिन रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से कुछ खास नही उगलवाने में कामयाब नही हुई।
गांव महंदा में 11 जून को सामान्य अस्पताल हिसार के डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. टीपी शर्मा व स्वास्थ्य विभाग की टीम व पुलिस विभाग से डीएसपी नरेंद्र कादियान की सयुंक्त टीम ने गांव महंदा में रेड की। रेड के दौरान मशीन से गर्भवती महिलाओं के पेट में पल रहे बच्चों के लिंग की जांच करने का गोरखधंधा चल रहा था। लिंग जांच करने का काम हिसार निवासी एक झोलाछाप डॉ. राकेश व उसका सहयोगी पवन करते थे। टीम की रेड डालते ही डॉ. राकेश लिंग जांच करने वाली मशीन लेकर छत से कूद गया था। जिसके कारण उसके पैर में चोट लग गई थी। राकेश व पवन को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन रोशनखेड़ा का पूर्व सरपंच हरजिंद्र उर्फ लाला व मकान मालिक दलबीर भागने में कामयाब हो गए थे। हरजिंद्र उर्फ लाला को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे एक दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड समाप्त होने के बाद उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे भी जेल भेज दिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से कुछ खास उगलवाने में सफल नहीं हो सकी। जबकि पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब तक ये भी पता नही लगा सकी है कि इस गोरखधंधे में इन चारों के अलावा और कौन लोग शामिल हैं और आरोपी लिंग जांच की मशीन कहां से खरीद कर लाए थे। लिंग जांच कर रहे राकेश के पास कोई डिग्री भी है या नहीं। महंदा गांव में यह गोरखधंधा ये लोग कितने समय से चला रहे थे। इनके तार कहीं लिंग जांच की किसी बड़ी टीम या किसी बड़े शहर से तो नहीं जुड़े हुए। इस मामले का मुख्य आरोपी व मकान मालिक दलबीर अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

हरजिंद्र उर्फ लाला को गिरफ्तार कर उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। इसके बाद अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सिर्फ ग्राहक लाकर मकान मालिक दलबीर को सौंप देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कश्मीरी लाल, थाना प्रभारी बास
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed