फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी---

नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी---

Tue, 01 May 2018 01:17 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी---
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सिटी थाना पुलिस ने 12 क्वार्टर के जयदेव की शिकायत पर गांव कोहली निवासी बाप-बेटेे समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने दो युवकों को नौकरी दिलाने के नाम पर 15.38 लाख रुपये हड़प लिए।
पुलिस ने गांव कोहली के विजय, उसके पिता दलीप सिंह, 12 क्वार्टर की उनकी रिश्तेदार गिरदावरी देवी और फतेहाबाद के गांव इंदाछुई के कृष्ण कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। 12 क्वार्टर के जयदेव सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि वह बिजली का काम करता है। उनके पड़ोस में गिरदावरी देवी नामक महिला रहती है। कोहली का विजय अपनी रिश्तेदार गिरदावरी के पास आता-जाता था। जिस कारण 2016 में विजय से उसकी मुलाकात हो गई थी। विजय ने कहा था कि सरकार में उसकी अच्छी चलती है। अगर किसी को नौकरी लगवाना हो तो बता देना। उसने अपने दो दोस्तों के बेटों को नौकरी लगवानी थी। विजय ने हर नौकरी के आठ लाख रुपये मांगे। मान-मनुहार पर वह दोनों के 15 लाख रुपये लेने पर राजी हो गया। मेरे दोस्त सोथा के बलवान ने अपना बेटा अजय शिफ्ट अटेंडेेंट और दूसरे दोस्त बलबीर ने अपना बेटा जितेंद्र ऑक्शन रिकॉर्डर लगवाने के लिए उसे पांच लाख रुपये एडवांस देकर 38,500 रुपये खर्चे के दिए। फिर छह लाख रुपये नकद और चार लाख रुपये चेक के जरिये दिए। रिजल्ट जारी होने पर सूची में दोनों युवकों का नाम नहीं मिला। 12 अक्तूबर 2016 को गिरदावरी के घर बात होने पर महिला ने रुपये दिलाने का भरोसा दिलाया। बाद में गिरदावरी के घर में विजय, उसके दोस्त कृष्ण, पिता दलीप और गिरदावरी ने रुपये वापस मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


दूसरे केस में नौकरी के नाम पर शिकायतकर्ता और नामजद पर धोखाधड़ी का केस
सिटी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के दूसरे मामले में 12 क्वार्टर के शिकायतकर्ता जयदेव और कोहली गांव के विजय को आरोपी बनाया है। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारह क्वार्टर एरसिया के जितेंद्र ने पुलिस को शिकायत दी कि मोहल्ले के जयदेव से उनके पारिवारिक संबंध रहे हैं। दिसंबर 2015 में मार्केट कमेटी हरियाणा ने एचएसएससी द्वारा ऑक्शन रिकॉर्डर की पोस्ट विज्ञापित की थी। जयदेव ने मुझसे कहा था कि मेरी सरकार में पहुंच है और नौकरी दिला सकता हूं। उसने कहा था कि नौकरी न लगी तो ब्याज समेत राशि लौटा दूंगा। मैंने उसे 7.10 लाख रुपये दिए थे, लेकिन नौकरी न लगी। वह उसे टरकाता रहा। उसने 10 नवंबर 2017 को रुपये लौटाने से इनकार करते हुए मुझे जान से मारने की धमकी दी। रकम ब्याज समेत 10 लाख रुपये बन चुकी है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत करने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed