फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   उकलाना कांड : एसआईटी पड़ोस के मकान से दो युवाओं को पूछताछ के लिए लेकर गई

उकलाना कांड : एसआईटी पड़ोस के मकान से दो युवाओं को पूछताछ के लिए लेकर गई

Wed, 13 Dec 2017 01:22 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
उकलाना कांड : एसआईटी पड़ोस के मकान से दो युवाओं को पूछताछ के लिए  लेकर गई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
उकलाना में मासूम के हत्यारों तक पहुंचने के लिए ने पुलिस मंगलवार को पड़ोस के मकान से दो अन्य युवाओं को पूछताछ के लिए ले गई। पुलिस की छह लोगों की लिस्ट में अब अब चार लोग सबसे ऊपर हैं। पुलिस ने मंगलवार को मृतका की चाची की झुग्गी में जाकर भी मुआयना करके आई है। लोगों की ओर से दिया गया 48 घंटे का अल्टीमेटम मंगलवार को खत्म हो गया।
छह साल की मासूम के हत्यारों तक पहुंचने के लिए मंगलवार को एसआईटी सुबह करीब 10:30 बजे पड़ोस के एक मकान में पहुंची। टीम ने इसी मकान में सोमवार को सर्च ऑपरेशन भी चलाया था। इस मकान से मंगलवार को दो युवाओं को पूछताछ के लिए लेकर गए। इसी मकान के एक युवा को पिछले तीन से पुलिस पूछताछ कर रही है। इस युवक पर बच्ची की मां ने शक जाहिर किया था। पुलिस ने करीब 44 लोगों की लिस्ट तैयार की थी। इसमें अब शक की सुई चार लोगों पर ठहर गई है। इसमें एक पड़ोसी और दो अन्य युवाओं के नाम प्रमुख हैं। मृतका के परिजनों पर भी पुलिस को शक है। माना जा रहा है कि इस मामले में एक से अधिक लोग शामिल हैं। इसमें एक स्मैक पीने का आदी है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार वे हत्यारोपियों के करीब तक पहुंच गए हैं। अब केवल कड़ियों को जोड़ना बाकी है। पुलिस एक आरोपी के कपड़ों तक नहीं पहुंच सकी है। आरोपी के कपड़ों से कुछ सबूत मिलने की संभावना है। पुलिस इस मामले में परिजनों को शक के घेरे में ले रही है। परिजनों से सख्ती के हिसाब से पूछताछ नहीं कर पा रही। इस कारण पुलिस को पूरे मामले का खुलासा करने में देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईटी की खामोशी
पुलिस की जांच में कहीं कोई बिंदु बाहर न निकले, इस कारण एसआईटी के सदस्य किसी से बातचीत नहीं कर रहे। मीडिया तो दूर महकमे के दूसरे अधिकारियों से भी किसी तरह की डिटेल शेयर नहीं कर रहे।

मृतका की चाची की झुग्गी में पहुंची एसआईटी
सोमवार को पुलिस ने मृतका की चाची, मां और पिता को पूछताछ के लिए बुलाया था। डेढ़ घंटा पूछताछ के बाद इन सभी को छोड़ दिया गया था। मंगलवार को एसआईटी के सदस्य मृतका की चाची की झुग्गी में भी पहुंचे। यहां कुछ देर बातचीत और निरीक्षण करने के बाद वापस लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed