{"_id":"59dd1bbf4f1c1bec538b6d2b","slug":"111507662783-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेस्टीवल सीजन : मुख्य बाजारों में छीना-झपटी, चोरी की वारदात बढी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेस्टीवल सीजन : मुख्य बाजारों में छीना-झपटी, चोरी की वारदात बढी
Updated Wed, 11 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
फेस्टीवल सीजन में मुख्य बाजारों में झपटमार और चोर आम आदमी के लिए सिरदर्द बन रहे हैं। चोर ज्यादातर महिलाओं को शिकार बना रहे हैं। अब एक आदमी छीनाझपटी और एक औरत चोरी का शिकार हुए हैं। आदमपुर के हुक्मचंद गोयल से दो युवक 24 हजार छीनकर फरार हो गए। लोगों ने मौके से एमपी के राहुल को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके अलावा सूर्यनगर की शीला के साथ आई एक महिला के हैंडबैग से रेड स्कवेयर मार्केट से चोर 8000 रुपये और कुछ सामान चुरा ले गए।
आदमपुर की शिव कॉलोनी के हुक्मचंद गोयल मंगलवार को 11:30 बजे तेलियान पुल पर मंडी में सब्जी खरीद रहे थे। उनकी जेब में 2000 रुपये के 15 नोट थे। तभी वहां दो युवक आए और झपट्टा मारकर 30 हजार रुपये छीनकर भागने लगे। 2000 के तीन नोट जमीन पर गिर गए। एमपी का राहुल गिरे नोट उठाने लगा तो लोगों ने उसे पकड़ लिया, जबकि उसका साधी फरार हो गया। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उसके दूसरे साथी के बारे में पूछताछ कर रही थी। इसके अलावा सूर्यनगर की शीला रेड स्कवेयर मार्केट में खरीदारी करने गई थी। वहां उनके हैंडबैग से 8000 रुपये, तीन पेन ड्राइव और कुछ कागजात चोरी हो गए।
पहले इनके साथ हुई वारदात
तीन दिन पहले देवी भवन के पास भिवानी की युवती मंजीत का पर्स छीनकर बाइक सवार दो युवक फरार हो गए थे। पुलिस ने सिरसा के सतनाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके साथी डिंपी की तलाश जारी है। रामपुरा मोहल्ला की सोनम दो अक्तूबर को तेलियान पुल पर एक दुकान पर शॉपिंग करने पहुंची थी। वहां दो लड़कियां उनकी नकदी और मोबाइल चुरा ले गई थीं। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। इसी तरह राजगुरु मार्केट से तीन दिन पहले प्रोफेसर कॉलोनी की कमलेश के पर्स से नकदी चोरी हो गई थी।