{"_id":"5c6afcd8bdec224c974d15b0","slug":"101550515416-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे से मिलने गुरुग्राम गई थी विधवा मां, पीछे से चोरों ने खंगाल डाला मकान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे से मिलने गुरुग्राम गई थी विधवा मां, पीछे से चोरों ने खंगाल डाला मकान
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। सेक्टर-15ए की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी एक महिला अपने बेटे से मिलने गुरुग्राम गई हुई थी। चोरों ने उसके मकान के ताले तोड़कर सारे घर को खंगाल डाला। चोर उसके यहां से मोबाइल व जेवरात चोरी कर ले गए। कोर्ट परिसर चौकी पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता पुष्पा रानी ने बताया कि वह विधवा है और 16 फरवरी को गुरुग्राम में रह रहे अपने बेटे अभिनव सुनेजा से मिलने के लिए गई थी। रविवार सुबह वापस लौटी तो मकान के ताले टूटे हुए थे। उसने अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। उसे चोरी की सूचना पुलिस को दी। कोर्ट परिसर चौकी पुलिस ने सूचना मिलने पर घटनास्थल का मुआयना किया और मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को बुलाकर सुराग इकट्ठा किए। महिला पुष्पा रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चोर उसके यहां से दो मोबाइल फोन और आभूषण चोरी करके ले गए। जांचकर्ता हेडकांस्टेबल सुखबीर सिंह के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 457, 380 के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।