{"_id":"5be49fcebdec22694e6b7f5b","slug":"101541709774-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापिका को सोशल मीडिया पर दी धमकी व भेजे अश्लील संदेश, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अध्यापिका को सोशल मीडिया पर दी धमकी व भेजे अश्लील संदेश, केस दर्ज
Updated Fri, 09 Nov 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
अध्यापिका को सोशल मीडिया पर दी धमकी व भेजे अश्लील संदेश, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला के पति ने अज्ञात के खिलाफ पत्नी को सोशल मीडिया पर धमकी देने व अश्लील संदेश भेजने का केस दर्ज करवाया है। शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट व धारा 500 व 506 के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी एक सरकारी स्कूल में अध्यापिका है। दो दिन पहले ही उसे किसी जानकार से पता चला कि किसी अज्ञात ने उसके नाम से फेसबुक पर आईडी बनाकर उसके बारे में गलत पोस्ट की हुई है। जब उन्होंने उस आईडी पर मैसेज भेजकर उसके बारे में पता करने की कोशिश की तो आरोपी ने उन्हें धमकी दी व सोशल मीडिया पर उनकी फर्जी अश्लील वीडियो बनाकर पोस्ट करने की धमकी दी। महिला के अनुसार इस फर्जी अकाउंट से लगातार उनके पास गलत मैसेज भेजे जा रहे हैं और उनको धमकी भरे मैसेज भेजे जा रहे हैं। इससे वह काफी मानसिक परेशानी झेल रही हैं। सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
वर्जन
पुलिस को एक महिला के पास उसके बारे में किसी फर्जी अकाउंट से गलत व धमकी भरे मैसेज भेजने की शिकायत मिली है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और अकाउंट ट्रेस करने के लिए मामला सायबर टीम को भेजा गया है। जल्द ही आरोपी का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
मनदीप सांगवान सिटी थाना प्रभारी