{"_id":"5b3bd4774f1c1bc2248b4584","slug":"101530647671-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध के पैसे मांगने पर पूरे परिवार को पीटा---","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूध के पैसे मांगने पर पूरे परिवार को पीटा---
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूध के पैसे मांगने पर पूरे परिवार को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। महाबीर कालोनी में देर रात परिवार के तीन लोगों को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में महाबीर कालोनी निवासी हनुमान ने बताया कि वह घरों में दूध सप्लाई करने का काम करता है। उसने एक महीने तक कालोनी के ही अमर सिंह के घर पर दूध सप्लाई किया था। तब अमर सिंह ने कहा कि अभी उसके पास पैसे की तंगी है वह कुछ समय बाद उसका हिसाब कर देगा। जब करीब एक महीने बाद उससे पैसे मांगे तो अमरसिंह ने पैसे देने से मना कर दिया। तब उसने 12 क्वार्टर चौकी में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। सोमवार शाम को अमर सिंह का उसके पास फोन आया कि अपने पैसे ले जाओ। जब वह पैसे लेने गया तो अमर सिंह ने उस पर ईंटों से हमला कर दिया। हमले में उसको बचाने गई उसकी पत्नी संतोष व बेटी बबीता को भी आरोपी ने बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने हनुमान की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।