{"_id":"5a60f9c04f1c1b80268b5360","slug":"101516304832-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीओ की कार का शीशा तोड़कर नकदी-जेवर चुराए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसडीओ की कार का शीशा तोड़कर नकदी-जेवर चुराए
Updated Fri, 19 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
जिंदल चौक के पास अपनी आई-10 कार खड़ी कर खेदड़ थर्मल प्लांट के एसडीओ नरेंद्र कुमार शोरूम में खरीदारी करने गए थे। पीछे से किसी ने कार का शीशा तोड़कर 15 हजार की नकदी और जेवर चुरा लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
खेदड़ थर्मल प्लांट के एसडीओ नरेंद्र कुमार बुधवार रात नौ बजे आई-10 कार में जिंदल चौक के पास पहुंचे थे। वह वहां कार खड़ी कर शोरूम में खरीदारी करने चले गए। वे बाद में लौटे तो कार की खिड़की का शीशा टूटा मिला। अंदर से एक बैग भी गायब था। बैग में 15 हजार रुपये और कुछ जेवरात थे। बाद में उन्होंने इसकी शिकायत अर्बन एस्टेट चौकी में दी। हेड कांस्टेबल सुभाष ने टीम समेत मौके का मुआयना किया। सिविल लाइन पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
चार दिन पहले वकील की कार से उड़ाई थी नकदी
अर्बन एस्टेट की मार्केट में चार दिन पहले किसी ने एडवोकेट उमाकांत की कार से पर्स और अन्य सामान चुरा लिया था। वह एक दुकान में शॉपिंग करने के बाद लौटे थे तो पर्स गायब मिला था। पर्स में 6500 रुपये और दस्तावेज थे। उनकी कार लॉक नहीं थी। सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था।