फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   बालसमंद के पास लूटी गई कार समेत दो गिरफ्तार, असलाह बरामद

बालसमंद के पास लूटी गई कार समेत दो गिरफ्तार, असलाह बरामद

Fri, 13 Oct 2017 12:31 AM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
बालसमंद के पास लूटी गई कार समेत दो गिरफ्तार, असलाह बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सदर थाना पुलिस ने बालसमंद के पास लूटी हुई आई-20 कार रुकवाकर उसमें सवार रावलवास कलां निवासी विकास और सुरेश कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों से एक-एक अवैध पिस्तौल और छह कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने इस संबंध में सात अक्तूबर को केस दर्ज किया था।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को वीरवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उनको एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने रिमांड के दौरान उनसे एक-एक पिस्तौल व छह कारतूस बरामद किए। कार रात को ही बरामद की थी। बालसमंद चौकी इंचार्ज संदीप धनखड़ ने सूचना मिलने पर बुधवार रात को बालसमंद-भादरा मार्ग पर गांव के पास निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद भादरा की तरफ से एक आई-20 कार आई। पुलिसकर्मियों ने घेरकर कार सवार दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। कार सवार विकास और सुरेश ने पूछताछ करने में बताया कि उन्होंने यह गाड़ी सात अक्तूबर को अपने गांव रावलवास कलां के पास लूटी थी। हांसी की ढाणी शोभा का राजेंद्र रावलवास कलां में रिश्तेदारी से कार में लौट रहा था। उससे लिफ्ट लेकर पिस्तौल दिखाकर कार लूट ली थी। सदर थाना पुलिस ने लूट और आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


ठेकेदार से मारपीट मामले में थी तलाश
चौकी प्रभारी संदीप धनखड़ ने बताया कि उनको इन आरोपियों की रावलवास के शराब ठेेकेदार शीशपाल को हमला कर घायल करने के मामले में भी तलाश थी। उस बारे में 30 सितंबर को केस दर्ज किया गया था। वे तभी से फरार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed