{"_id":"598f58604f1c1be1408b459d","slug":"101502566496-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिस्मफिरोशी करने वाली महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिस्मफिरोशी करने वाली महिलाएं गिरफ्तार
Updated Sun, 13 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
12 क्वार्टर रोड पर हरि नगर में एक घर में वेश्यावृत्ति का धंधा चल रहा था। सिटी थाना पुलिस ने छापा मारकर छह महिलाओं और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ की है। ये महिलाएं कहां से आई हैं और इनको कैसे यहां तक लाया गया है, पुलिस जांच कर रही है।
दूसरे राज्यों से लाई गई हैं महिलाएं
पुलिस को आरंभिक पूछताछ में पता चला है कि ये महिलाएं दूसरे राज्यों से लाई गई हैं। कुछ समय के लिए ये महिलाएं यहां रुकती हैं और बाद में यहां से चली जाती हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हरिनगर में किसी मकान में काफी दिनों से इस तरह का धंधा चल रहा है। पुलिस का कहना है कि मोहल्ले के लोग भी काफी परेशान थे। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कहा गया कि इन लोगों ने रिहायशी इलाके में माहौल खराब किया हुआ है। पुलिस ने जब छापा मारा तो छह महिलाएं मौके पर मिलीं।
पुलिस का कहना है कि टीम ने छापा मारने से पहले बोगस ग्राहक बनाकर भेजा। बोगस ग्राहक द्वारा ही राशि तय हो गई। जब टीम को इशारा मिला तो उन्होंने घर के अंदर एंट्री की और मौके से महिलाओं और एक व्यक्ति को पकड़ लिया।
विज्ञापन
जिस्मफिरोशी के मामले में हरिनगर में छापा मारा गया था। टीम ने कुछ महिलाओं और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। -ललित कुमार, एसएचओ सिटी
वेश्यावृत्ति के आरोप में छह महिलाएं और एक व्यक्ति गिरफ्तार
बोगस ग्राहक भेजकर किया मामले का भंडाफोड़