{"_id":"5984c7a74f1c1bc2218b47bf","slug":"101501874087-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांजा तस्करों ने शक में मार डाले दोनों सगे भाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांजा तस्करों ने शक में मार डाले दोनों सगे भाई
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
ठंडी सड़क की वाल्मीकि बस्ती में वीरवार आधी रात सुनील और सचिन को दो गांजा तस्करों ने पुलिस को शिकायत करने के शक में गोलियां बरसाकर मार डाला था। उनके दोस्त विनोद की निजी अस्पताल में गंभीर हालत बनी है। सिटी थाना पुलिस ने बस्ती के शंकर और बड़वाली ढाणी के प्रवीण सैनी सहित कई लोगों पर हत्या, हत्या प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने ताबड़तोड़ छापे मारकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस विभाग ने एहतियात के तौर पर भारी संख्या में सिविल अस्पताल में फोर्स तैनात कर रखी थी। पुलिस की बस्ती पर भी पूरी नजर थी। दोनों भाइयों के शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखे थे। मृतकों के परिजन और जानकार अस्पताल परिसर में डटे थे। बस्ती की काफी महिलाएं भी अस्पताल में आईं। दोनों मृतकों की पत्नियों का रो-रोकर बुरा हाल था। महिलाएं उनको मुश्किल से काबू कर पा रही थीं। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शवों को लेकर अस्पताल से रवाना हो गए।
सुनील को एक और सचिन को लगी थीं दो गोलियां
पुलिस के अनुसार मृतक सुनील कुमार को एक गोली मारी गई, जोकि उसे पेट में लगी और आरपार हो गई। सचिन को दो गोलियां लगी। एक पेट में और दूसरी बाईं जांघ में लगी। दोनों शवों का पोस्टमार्टम पौने दो बजे तक हुआ। फिर परिजन शव लेकर ठंडी सड़क स्थित घर पहुंचे। उसके बाद दाह संस्कार किया गया।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल पहुंचे एसडीएम और डीएसपी
एसडीएम परमजीत चहल और डीएसपी जितेंद्र खटकड़ अस्पताल में डेड हाउस के पास पहुंचे। परिजनों ने एसडीएम के सामने दोनों मृतकों की पत्नियों को सरकारी नौकरी देने, बच्चों की पढ़ाई का खर्चा और आर्थिक सहायता देने की मांग की। एसडीएम ने उनसे कहा कि संभव मांगों का वह हल कराएंगे और उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर की मांगों के बारे में वे उच्च अधिकारियों को अवगत कराएंगे। प्रशासन का रवैया सहयोग का रहेगा। उन्होंने कहा कि वे मांग पत्र लिखकर दें। फिर दोनों अधिकारी रवाना हो गए। सुनील के तीन और सचिन के दो बच्चे हैं। वाल्मीकि बस्ती में शुक्रवार सुबह सूर्यनगर का एक युवक नामजद शंकर से मिलने बाइक पर आया था। बस्ती में शंकर के कारनामे से नाराज काफी लोग वहां इकट्ठे हो गए और उन्होंने उस युवक से मारपीट कर बाइक को आग लगा दी। लोगों में डबल मर्डर को लेकर भारी नाराजगी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया।
इन लोगों पर दर्ज कराया केस
मृतकों के छोटे भाई अजय ने शिकायत दी कि बस्ती का शंकर और बड़वाली ढाणी का प्रवीण सैनी गांजा बेचते हैं। शंकर और प्रवीण को शक है कि हम उनकी पुलिस से शिकायत करते हैं। इसी रंजिश में शंकर ने धमकी देकर कहा था कि मौका मिलते ही तुम्हें देख लेंगे। वह रात को सवा 10 बजे गली में चारपाई पर लेटा था और योगनगर का विनोद और मेरा भाई सुनील गली में बातें कर रहे थे। तभी शंकर और प्रवीण असलाह लेकर आए। उनके साथ छोटा शंकर विक्की उर्फ बोरी, सागर, पंडित, रमेश उर्फ बल्ली वासियान हिसार और अभिषेक वासी रोहतक डंडे लिए हुए थे। शंकर और प्रवीण ने ललकारा कि तुम्हें शिकायत करने का मजा चखाते हैं। इसी दौरान मेरा दूसरा भाई सचिन आ गया। शंकर और प्रवीण ने गोलियां चलाईं और अन्य ने डंडों से हमला किया। इस हमले में योगनगर का विनोद घायल हो गया और उसके भाई सुनील और सचिन की मौत हो गई। पुलिस ने नामजद के खिलाफ हत्या, हत्या प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस ने पांच आरोपी किए गिरफ्तार
ठंडी सड़क पर डबल मर्डर के बाद बस्ती में भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस ने रात को ही आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी थी। सिटी थाना पुलिस और सीआईए टू की टीमों ने ठंडी सड़क के शंकर, बड़वाली ढाणी के प्रवीण सैनी, ठंडी सड़क के छोटा शंकर, महाबीर कॉलोनी के अभिषेक, मीट मार्केट के विक्की को गिरफ्तार किया है। पुलिस पीआरओ चंद्रभान शर्मा ने बताया कि आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
फोटो 26 से 31 तक
-- गुस्साए लोगों ने बाइक जलाकर विरोध जताया
-मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया
- एसडीम ने मौके पर जाकर परिजनों को किया शांत