फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Crime

कॉलेज में चौधर की लड़ाई पर खर्च किए 57 हजार, हिस्सा बांटने की बात आई तो ईंट मारकर फोड़ दिया सिर

Sun, 15 Sep 2019 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Crime
छात्र संघ चुनाव अभी दूर है, लेकिन कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव के मूल संवैधानिक सिद्धांतों को ताक पर रखकर चौधर की लड़ाई शुरू हो गई है। शनिवार को गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में एक सप्ताह पूर्व निकाली गई रैली में हुए खर्च को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में विद्यार्थियों ने एक छात्र को ईंट मारकर उसका सिर फोड़ दिया, जिसे बाद में सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहीं, मामले को लेकर एक अन्य छात्र को भी डंडों से पीटा गया।
विज्ञापन

दरअसल, दो छात्र संगठनों से जुड़े विद्यार्थियों ने आपस में मिलकर अपना रुतबा दिखाने के लिए कॉलेज में रैली निकाली थी। यह रैली बाहर शहर के मेन रोड से होते हुए कॉलेज के अंदर तक गई थी। इस दौरान साफ-सुथरी दीवारों को भी पोस्टरों से पाट दिया गया था। सड़कों और कॉलेज में गाड़ियों की कतार लग गई थी। इस पर कुल 57 हजार रुपये खर्च हो गए थे। इस खर्च को आपस में बांटने को लेकर एक हफ्ते से छात्रों के बीच विवाद चल रहा था। शनिवार को पैसों को लेकर आपस में झगड़ा हो गया और दो छात्र घायल हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

9 सितंबर को निकाली थी रैली
अस्पताल में उपचाराधीन सेक्टर 9-11 निवासी सचिन ने बताया कि वह राजकीय पीजी कॉलेज में बीए की पढ़ाई करता है। उनके कुछ साथियों ने मिलकर एक ग्रुप बनाया था। ग्रुप बनाने के बाद सभी ने मिलकर ग्रुप के प्रचार के लिए पंफ्लेट व बैनर छपवाए। ग्रुप को पॉपुलर करने के लिए बाइक व गाड़ियों से 9 सितंबर को शहर में रैली निकाली। उस प्रचार दौरान उनका लगभग 57 हजार रुपये खर्च आया था। कुछ युवकों का ज्यादा तो कुछ का कम पैसा इसमें लग गया। इस पर सभी ने मिलकर तय किया था कि सारा पैसा वे आपस में एक-दूसरे से इकट्ठा कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाली-गलौज का विरोध करने पर किया हमला
सचिन ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपने दोस्तों के साथ कॉलेज में क्लास रूम से बाहर बने पार्क में बैठा था। उसी समय ग्रुप रैली में खर्च पैसों के लिए ग्रुप के सभी युवक इकट्ठा होकर आए। उनमें से पिन्नी व राजीव पैसों को लेकर उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। जब उसने उनका विरोध किया तो पिन्नी व राजीव के साथ आए करीब 7-8 युवक ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। जिस कारण वह घायल हो गया। बताया कि पिन्नी आईटीआई का छात्र है और राजीव उसी के कॉलेज में पढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed