फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Crime graph increased in the state, CM Naib Singh 'missing': Dr. Gupta

प्रदेश में बढ़ा अपराध का ग्राफ, सीएम नायब सिंह ‘गायब’ : डॉ. गुप्ता

Sun, 10 Aug 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 10 Aug 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Crime graph increased in the state, CM Naib Singh 'missing': Dr. Gupta

विज्ञापन
हांसी। आम आदमी पार्टी ने रविवार को हांसी स्थित दिल्ली रोड पर टेलीफोन एक्सचेंज के पास जिला कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आप पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता रहे। पत्रकारों से बातचीत में डॉ. गुप्ता ने हरियाणा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह कहीं नजर नहीं आते, पूरे राज्य में जंगलराज जैसे हालात हैं। अपराध का बोलबाला है।
गुप्ता ने कहा कि प्रदेश की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं बदहाल हैं। सरकारी नौकरियों के पेपर लीक होना आम बात बन चुकी है। आम आदमी पार्टी व्यवस्था परिवर्तन के उद्देश्य से बनी है और वही बदलाव लाने का काम करेगी। मंच संचालन एडवोकेट वीरेंद्र शर्मा ने किया।
विज्ञापन

वहीं, आप पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सोरखी ने कहा कि हांसी क्षेत्र की जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है। लगभग 20 हजार एकड़ जमीन जलभराव से प्रभावित है, लेकिन सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही। किसानों को खाद तक नहीं मिल रही। उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाने में पूरी तरह विफल रही है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आम आदमी की आवाज बनकर जन अधिकारों की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर हांसी से हलकाध्यक्ष रमेश, महिला विंग अध्यक्ष खुशबू शर्मा, फौजी बलजीत सिंह, किसान विंग से जगबीर मलिक, युवा हलका अध्यक्ष सुमेर मलिक, नारनौंद हलकाध्यक्ष मनोज खरब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed