फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   CPS Kamal Gupta, CPS Kamal Gupta in Hisar, start Parking, Hisar

सीपीएस रहा तो आगे और भी दूंगा ग्रांट : डॉ. गुप्ता

Sat, 15 Oct 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sat, 15 Oct 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
CPS Kamal Gupta, CPS Kamal Gupta in Hisar, start Parking, Hisar
सीपीएस कमल गुप्ता - फोटो : bureau
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में 18 अक्तूबर को होने वाली सीपीएस मामले की सुनवाई को लेकर सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता चिंतित हैं। उनकी चिंता जिला बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में शुक्रवार को बार रूम में साफ झलकी। उन्होंने क्लर्क बार एसोसिएशन को एक लाख रुपये देने की घोषणा करते हुए कहा कि 18 अक्टूबर को सीपीएस मामले में हाईकोर्ट में तारीख है। यदि वे सीपीएस रहे तो भविष्य में भी ग्रांट देंगे।
विज्ञापन


जिला बार एसोसिएशन की व्हीकल पार्किंग का उद्घाटन शुक्रवार को सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता ने सेशन जज कमलकांत  की उपस्थिति में कोर्ट परिसर में किया। बाद में बार रूम में जिला बार एसोसिएशन की तरफ से सीपीएस और सेशन जज का वकीलों ने बुक्के और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।
विज्ञापन


डॉ. गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि वह यहां की बार एसोसिएशन को देश की पहली बार एसोसिएशन बनाने का प्रयास करेंगे। इसके लिए वकीलों की एक कमेटी गठित की जाए, ताकि वह सुझाव दे और सुझावों पर अमल किया जा सके। यहां की बार का ऐतिहासिक महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय ने भी यहां वकालत की थी। शहर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहा है और इसके लिए शहर को रेलवे फाटक रहित बनाने का प्रयास किया जा रहा। ओवरब्रिज या अंडरपास बनाने के लिए 164 करोड़ रुपये की जरूरत है। इस रकम समेत शहर के विकास के लिए सीएम से 242 करोड़ रुपये का बजट जारी करने की मांग की जाएगी।

कोर्ट परिसर को साउथ बाइपास से जोड़ने की मांग उठी
डॉ. गुप्ता ने पुराने चैंबरों को कोर्ट परिसर से जोड़ने के लिए कॉरिडोर व नए चैंबरों की  पहली मंजिल से जिला लाइब्रेरी तक कॉरिडोर बनाने के लिए हरसंभव सरकारी सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही विजिलेंस ऑफिस से  लेकर साउथ बाइपास तक सड़क बनवाने का आश्वासन दिया।


कुछ वकीलों ने इसकी मांग की थी। डॉ. गुप्ता ने अपने कोटे से एक लाख  रुपए की ग्रांट क्लर्क बार एसोसिएशन (जिला बार एसोसिएशन) को  देने की घोषणा की। नई ई-लाइब्रेरी के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री  मनोहर लाल खट्टर को बुलवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर बार एसोसिएशन के  अध्यक्ष सुभाष चंद्र मित्तल, सचिव राजेश कालीरामणा और एमपी अग्रवाल, लक्ष्मण दास बाजिया, कलम सिंह, महेंद्र सिंह नैन, जगबीर ढुल, रतन सिंह पानू, विनोद गोयत, योगेश सिहाग, अमित सैनी, नवीन धमीजा सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed