{"_id":"57fd322f4f1c1be63c28de39","slug":"cps-cps-haryana-cps-kamal-gupta-road-maintenance-hisar-roads-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर गड्ढा दिखे तो हमें बताएं, 24 घंटे में दुरुस्त कराएंगे : सीपीएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर गड्ढा दिखे तो हमें बताएं, 24 घंटे में दुरुस्त कराएंगे : सीपीएस
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
Updated Wed, 12 Oct 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
हिसार। सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर इन चीफ से चर्चा के दौरान नक्शा दिखाते हुए
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता ने कहा है कि शहर में पीडब्ल्यूडी की 25 सड़कों पर अगले एक सप्ताह में कोई गड्ढा नजर नहीं आएगा। अगर कोई गड्ढा दिखे तो हमें बताएं हम 24 घंटे में इसे दूर कराएंगे। सीपीएस ने यह दावा पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर इन चीफ राकेश मनोचा की ओर से दिए भरोसे के बाद किया।
विज्ञापन
मंगलवार को पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर इन चीफ राकेश मनोचा हिसार पहुंचे। यहां पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता के साथ मीटिंग कर शहर के प्रमुख प्रोजेक्ट पर मंथन किया। नए प्रोजेक्ट की जानकारी से भी अवगत कराया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि शहर में पीडब्ल्यूडी की 25 सड़कें हैं। इन सभी सड़कों को एक सप्ताह में दुरुस्त कर दिया जाएगा। इन सड़कों पर कहीं पर भी गड्ढा नजर आए तो सूचना दें। हम 24 घंटे में इन सड़कों को ठीक कराएंगे। पीडब्ल्यूडी को बजट की कोई समस्या नहीं है। जिन सड़कों को बने हुए तीन साल से अधिक समय हो गया उन सड़कों को चौड़ा किया जाएगा, जिसमें सड़कों को इंटरलाकिंग टायल से बनाया जाएगा। जरूरत के अनुसार सड़कों को फोरलेन किया जाएगा।
विज्ञापन
31 दिसंबर 2017 तक पूरा होगा डाबड़ा चौक आरओबी
सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि डाबड़ा चौक रेलवे आरओबी को फोरलेन करने का काम शुरू हो चुका है। इसके औपचारिक उद्घाटन की जरूरत नहीं है। इस प्रोजेक्ट को 31 दिसंबर 2017 तक पूरा कर लिया जाएगा। विभाग की ओर से काम तेजी से होगा। रेलवे के हिस्से का काम भी जल्द पूरा हो इसके लिए रेलवे डीआरएम को लिखेंगे।
विज्ञापन
साउथ बाईपास भी जल्द शुरू होगा
मुख्य संसदीय सचिव डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि साउथ बाईपास के काम में चूक हुई है। यह चूूक कांग्रेस ने की थी, जिसका हम खामियाजा भुगत रहे हैं। उस समय अनुमति ले ली गई होती तो अब दिक्कत नहीं होती। कांग्रेस ने प्रोजेक्ट में 5 साल बर्बाद कर दिए।
एयरपोर्ट रोड व नाले पर सड़क जल्द बनेंगी
सीपीएस ने बताया कि डीसीएम से लेकर एयरपोर्ट की सड़क के निर्माण को लेकर फैसला हो गया है। सीएम ने इस बारे में आदेश किए थे। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। मिलगेट से सेक्टर एक चार नाले के ऊपर से सड़क बनाने का काम अगले साल अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।
सब्जी मंडी से मुलतानी चौक सड़क कंकरीट से बनेगी
इस मौके पर सीपीएस ने सब्जी मंडी चौक से मुलतानी चौक तक की सड़क को अतिक्रमण हटाकर इसे चौड़ा करने का प्रस्ताव रखा। साथ ही इसे कंकरीट से बनाने का प्रपोजल दिया। चीफ इंजीनियर ने इसे मौके पर ही स्वीकृत करते हुए जल्द काम का भरोसा दिया।
गवर्नमेंट कॉलेज से तोशाम रोड नाले पर नहीं बनेगी सड़क
डॉ. कमल गुप्ता ने बताया कि गर्वनमेंट कॉलेज से तोशाम रोड तक नाले पर बनाई जाने वाली सड़क का काम बंद हो गया है। अदालत में केस होने के कारण यह प्रोजेक्ट फिलहाल शुरू नहीं हो सकेगा। सीएम मनोहरलाल ने इसी साल अप्रैल माह में इस सड़क के लिए एलान किया था।
तेजी से होंगे काम
इंजीनियर इन चीफ राकेश मनोचा ने कहा कि मानसून के कारण काम रुके हुए थे। सभी प्रोजेक्ट पर तेजी से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। हिसार में कई प्रोजेक्ट नेशनल कैपिटल रीजन प्लानिंग बोर्ड की ओर से मिले बजट से कराए जाएंगे। इसमें कुछ सड़कों को फोरलेन करने का प्रस्ताव है। उन्होंने बताया कि मानसून के कारण बरवाला चुंगी से गंगवा तक की शहर के अंदर की पीडब्ल्यूडी सड़क के काम को रोका गया था। अब जल्द ही यह काम पूरा होगा। करीब 22 करोड़ रुपये से सड़क निर्माण होगा।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर भाजपा महामंत्री सुजीत कुमार, उपाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, जिला पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण गंगवा, बीएलए वन प्रवीण जैन, निगरानी समिति अध्यक्ष सुनील वर्मा, मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र राघव, मंडल अध्यक्ष अनिल गोदारा, किसान मोर्चा अध्यक्ष रामफल बूरा, मीडिया प्रभारी सुरेश धूपवाला, जिला सचिव कृष्ण बिश्नोई, संदीप गंगवा उपस्थित रहे।