फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   covid- 19

ब्लैक फंगस के 15 नए मामले पहुंचे, 7 की मौत,आज से जबड़े के आपरेशन भी होंगे

Wed, 02 Jun 2021 01:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
covid- 19
मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस यानी म्यूकरमाइकोसिस के सात मरीजों की मौत हो गई। अब तक 40 लोग अपनी जान गवां चुके है। वहीं मंगलवार को 15 नए केस सामने आए। जिसके बाद मरीजों का आंकड़ा 168 तक बढ़ गया है। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में ओरल सर्जन की तैनाती के लिए मंगलवार को सिविल सर्जन नेे आदेश जारी कर दिए है। जिला अस्पताल के ओरल सर्जन डॉ. बंसीलाल बेनीवाल मेडिकल कॉलेज में अपनी सेवाएं देंगे। मंगलवार को आदेश मिलते ही ओरल सर्जन ने मेडिकल कॉलेज का दौरा किया। उन्होंने म्यूकरमाइकोसिस वार्ड में दाखिल ब्लैक फंगस मरीजों के जबड़ों की जांच की।
विज्ञापन

डॉ. बंसीलाल ने सभी मरीजों के ऑपरेशन से पहले सीटी स्कैन और अन्य कई टेस्ट करवाने के निर्देश दिए हैं। जिससे पता चल सके कि किन मरीजों में कहां तक और कितना फंगस का संक्रमण फैला है। रिपोर्ट के आधार पर ही ऑपरेशन के लिए मरीजों को चुना जाएगा। इन सभी मरीजों की रिपोर्ट मंगलवार देर शाम तक आएगी। इसके बाद में पहले मरीजों का फिजिकल फिटनेस लिया जाएगा। मरीज की हालत के हिसाब से ही ऑपरेशन होगा कि किस मरीज को पहले जरूरत है।
विज्ञापन

पिछले 3 दिनों से मेडिकल कॉलेज में ओरल सर्जन के अभाव में करीब 15 मरीजों के जबड़े के ऑपरेशन अटके हुए हैं। इन मरीजों में नाक और मुंह के बाद फंगस जबड़ों तक जा पहुंची है। दवा के अभाव और समय पर ऑपरेशन न होने के कारण मरीजों में फंगस फैलती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

9 मरीजों को छुट्टी देकर भेजा घर
राहत की बात यह है कि मंगलवार को अस्पताल से ब्लैक फंगस के 9 मरीजों को छुट्टी देकर घर भेजा गया है। मरीजों में ऑपरेशन के बाद फंगस का संक्रमण आगे नहीं फैला। फंगस रोकने का ऑपरेशन ही एकमात्र उपाय है। अब लगातार ऑपरेशन किए जा रहे हैं।
22 मरीजों के हुए ऑपरेशन
मंगलवार को अस्पताल में ईएनटी विभाग और आंख रोग विभाग द्वारा ब्लैक फंगस के 22 मरीजों के ऑपरेशन किए गए। इनमें से 2 मरीजों के एंडोस्कॉपी से ऑपरेशन कर नाक से संक्रमण निकाला गया है। आंख रोग विभाग के एचओडी डॉ. प्रवीण रेवड़ी की टीम ने 20 मरीजों के आंखों के साइड में माइनर ऑपरेशन से इंजेक्शन लगाए हैं ताकि संक्रमण आगे न फैले।
बुधवार तक शुरू किए जा सकेंगे
ओरल सर्जन डॉक्टर बंसी लाल बेनीवाल का कहना है कि मंगलवार को मुझे मेडिकल कॉलेज में सेवाएं देने के लिए आधिकारिक तौर पर आदेश जारी हुए हैं। इसके बाद मैं दौरे के लिए मेडिकल कॉलेज में गया था। मैंने मरीजों की जांच की है। कुछ मरीजों के जबड़े में फंगस फैली हुई है। इसके लिए पहले सिटी स्कैन और अन्य टेस्ट करवाए गए हैं। इसके बाद फिजिकल फिटनेस और रिपोर्ट के आधार पर ही मरीजों का ऑपरेशन किया जाएगा। ऐसे में बुधवार तक ऑपरेशन शुरू किए जा सकेंगे।
179 इंजेक्शन पहुंचे
ब्लैक फंगस से इलाज में कारगर 179 एंफोटेरेसिन इंजेक्शन मंगलवार को अस्पताल में पहुंचे हैं। ऐसे में 1 दिन का कोटा है। अब मरीजों की संख्या और मांग के मुताबिक ही इंजेक्शन आ रहे हैं। बाकी मरीजों को खाने की दवा का प्रबंध बाहर से करना पड़ता है। सभी फंगस को फैलने से रोका जा सकता है।

जिला अस्पताल के ओरल सर्जन डॉक्टर बंसी लाल बेनीवाल अस्पताल में दौरे के लिए आए थे। पहले उन्होंने मरीजों के कुछ टेस्ट करवाएं है। मंगलवार को म्यूकरमाइकोसिस के 15 नए मरीज आए हैं और 7 मरीजों की मौत हुई है।
डॉ. अनूप ग्रोवर, प्रोफेसर, दंत रोग विभाग, मेडिकल कॉलेज, अग्रोहा, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed