{"_id":"5f947a748ebc3e9b7e32b7b6","slug":"court-send-in-jail-accused-woman-hisar-news-rtk579928331","type":"story","status":"publish","title_hn":"देह व्यापार के आरोप में होटल संचालिका को भेजा जेल, सात को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देह व्यापार के आरोप में होटल संचालिका को भेजा जेल, सात को मिली जमानत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौंद (हिसार)। कस्बे के काजल होटल पर शुक्रवार देर रात नारनौंद के डीएसपी विनोद शंकर ने दबिश देकर वहां से तीन युवतियों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। देह व्यापार के सभी आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने होटल संचालिका को जेल भेजने के आदेश दिए, जबकि बाकी सभी को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार उसे काफी समय से होटल में देह व्यापार करवाने की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर पुलिस ने योजना बनाकर एक बोगस ग्राहक होटल के अंदर भेजा और जाल बिछाया। बोगस ग्राहक से रुपये लेने के तुरंत बाद ही पुलिस होटल के अंदर बने कमरों में छापेमारी करने लगी। इस दौरान बंद कमरों से दो युवती और दो युवक आपत्तिजनक हालत मिले थे। हिसार जिले के एक गांव की रहने वाली होटल संचालिका के पास काउंटर पर बैठे युवकों में थुराना निवासी शमशेर उर्फ मीनू, रामू व राजपुरा निवासी विनोद को गिरफ्तार कर लिया। कमरों की तलाशी में मिले युवकों की पहचान राजपुरा निवासी कुलदीप व राखी खास निवासी राजेश के रूप में हुई और दोनों युवतियां पंजाब की बताई जा रही हैं।
काफी समय से देह व्यापार की सूचना मिल रही थी
पिछले काफी समय से काजल होटल में देह व्यापार करने की सूचना मिल रही थी। जब शुक्रवार रात को छापा मारा गया तो वहां से तीन महिला सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें शनिवार को अदालत में किया गया।
विज्ञापन
- विनोद शंकर, डीएसपी नारनौंद।