फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Court seeks response from Sonali Faugat's lawyer in slap-slap case

थप्पड़-चप्पल कांड में सोनाली फौगाट के वकील से अदालत ने मांगा जवाब

Fri, 17 Jul 2020 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Court seeks response from Sonali Faugat's lawyer in slap-slap case
थप्पड़-चप्पल कांड मामले में अदालत ने सोनाली फौगाट के वकील दलीप जाखड़ से सीडी वेरिफिकेशन को लेकर जवाब मांगा है। मामले में अदालत की ओर से अगली तारीख 18 जुलाई रखी गई है। वीरवार को एसीजेएम शिफा की अदालत में सोनाली फौगाट की जमानत खारिज करने वाली याचिका पर सुनवाई हुई। दरअसल पिछली सुनवाई के बाद 16 जुलाई निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन

आज सदर थाना पुलिस ने अदालत के आदेशानुसार सीडी की वेरिफिकेशन रिपोर्ट अदालत में देनी थी, लेकिन दोनों पक्षों के वकील जब अदालत में पेश हुए तो मार्केट कमेटी सचिव सुलतान सिंह के वकील महेंद्र नैन ने अदालत में एक अर्जी लगा दी। इस अर्जी के तहत अदालत ने वकील दलीप जाखड़ से सीडी के बारे में जवाब मांगा है। अदालत ने उनसे कहा कि वह इस सीडी को सही मानते हैं या गलत, इसके बारे में 18 जुलाई तक जवाब दें। सुलतान सिंह के वकील ने कहा कि उन्होंने अदालत से अर्जी में कहा कि सोनाली को अदालत में बुलाकर पूछा जाए कि इस प्रकरण की सीडी को सही मानते हुए वह स्वीकार करती हैं या फिर नहीं। फिलहाल अदालत ने सोनाली के वकील को इस मामले में जवाब देने के लिए 18 जुलाई तक का समय दिया है। पुलिस को भी अब 27 जुलाई की तारीख मिल गई है। अब पुलिस सीडी वेरिफिकेशन रिपोर्ट 27 जुलाई को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed