फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   court

रिश्वत मांगने के मामले में दोषी सहायक क्लर्क को चार वर्ष कैद

Sat, 01 Feb 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
court
डीआरओ कार्यालय हिसार में कार्यरत सहायक क्लर्क सुनील को जमीन की मुआवजा राशि खाते में ट्रांसफर करने की एवज में रिश्वत मांगने के मामले में एडीजे वेद प्रकाश की अदालत ने शुक्रवार को चार वर्ष कैद की सजा सुनाई। साथ ही 15 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया। जुर्माना नहीं भरने पर दोषी को अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। अदालत ने सुनील को 29 जनवरी को दोषी करार दिया था।
विज्ञापन

मामले में जून 2017 को गांव सुरेवाला निवासी किराड़ी मल ने विजिलेंस को शिकायत दी थी कि उसकी जमीन का कुछ हिस्सा एनएच 65 में आया था। इसके मुआवजे की 3 लाख 5 हजार की राशि अपने खाते में डलवाने के लिए वह डीआरओ कार्यालय में गया तो वहां मौजूद सहायक क्लर्क सुनील ने उनसे चार हजार रुपये रिश्वत मांगी। इसके बाद सहायक क्लर्क की गिरफ्तारी के लिए पीड़ित को पुलिस ने पाउडर लगाकर 2-2 हजार रुपये के दो नोट दिए, जिसे उसने जैसे ही सहायक क्लर्क सुनील को पकड़ाए तो उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने सुनील के खिलाफ केस दर्ज कर 29 जनवरी को एडीजे वेद प्रकाश सिरोही की अदालत में पेश किया, जहां अदालत ने उसे दोषी करार दिया था। जुर्माना नहीं भरने पर दोषी को अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन

किस धारा में कितनी सजा
धारा - सजा - जुर्माना - अतिरिक्त सजा
13 (1)(डी) - 4 वर्ष - 10 हजार रुपये जुर्माना - 6 माह
7 पीसी एक्ट - 3 वर्ष - 5 हजार रुपये जुर्माना - 3 माह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed