{"_id":"6a88a48f36cd5f8fe8045114","slug":"couple-rakhis-have-become-a-favorite-among-the-youth-while-kanha-and-musical-rakhis-are-appealing-to-children-hisar-news-c-21-hsr1020-935225-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कपल राखी बनी युवाओं की पसंद, बच्चों को भा रही कान्हा और म्यूजिक राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कपल राखी बनी युवाओं की पसंद, बच्चों को भा रही कान्हा और म्यूजिक राखी
विज्ञापन
डीसी कॉलोनी मार्केट में दुकान पर सजी विभिन्न प्रकार की राखियां।
हिसार। रक्षा बंधन का त्योहार नजदीक आते ही शहर के बाजार राखियों से सज गए हैं। इस बार बाजार में पारंपरिक राखियों के साथ-साथ कपल राखी की भी अधिक मांग देखने के लिए मिल रही है। वहीं बच्चों के लिए कान्हा, खाटूश्यामजी की तस्वीर वाली और म्यूजिक राखियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
बाजार में 10 रुपये से लेकर 450 रुपये तक की विभिन्न डिजाइन और कीमतों वाली राखियां उपलब्ध हैं। इन्हें खरीदने के लिए बहनों और बच्चों में खासी उत्सुकता देखी जा रही है। दुकानदारों के अनुसार इस बार राखियों में डिजाइन और वैरायटी को लेकर खासा बदलाव देखने के लिए मिल रहा है। बहनें भाइयों की पसंद को ध्यान में रखते हुए आकर्षक डिजाइन वाली राखियां खरीद रही हैं।
कपल राखी में भाई-बहन के लिए एक जैसी या एक-दूसरे से जुड़ी डिजाइन वाली राखियां पसंद की जा रही हैं। वहीं छोटे बच्चों के लिए म्यूजिक और धार्मिक चित्रों वाली राखियों की मांग ज्यादा है। रक्षा बंधन को लेकर अब बााजरों में धीरे-धीरे भीड़ बढ़ रही है। महिलाएं अपने भाईयों के लिए पहले से ही राखियां खरीदने में लगी हुई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
रक्षाबंधन के लिए बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। इस बार कपल राखी की मांग अच्छी है। बच्चों के लिए कान्हा, खाटूश्यामजी और म्यूजिक वाली राखियां सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं। ग्राहकों की बजट के अनुसार 10 रुपये से 450 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं।
- कंचन, दुकानदार, डीसी कॉलोनी मार्केट, हिसार।
ग्राहक अब साधारण राखियों के बजाय अलग और आकर्षक डिजाइन वाली राखियां अधिक पसंद कर रहे हैं। बच्चों के लिए म्यूजिक, कार्टून और धार्मिक आकृतियों वाली राखियां खरीदी जा रही हैं। वहीं युवाओं में कपल और स्टाइलिश राखियों की खरीद के लिए खासा उत्साह है। रक्षाबंधन नजदीक आने के साथ बिक्री में और तेजी आने की उम्मीद है।
- दीक्षा, राखी विक्रेता, डीसी कॉलोनी मार्केट हिसार।