फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Couple beaten up over dispute over car parking outside house, case registered

Hisar News: घर के बाहर कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद में दंपती को पीटा, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Couple beaten up over dispute over car parking outside house, case registered
हिसार। आजाद नगर की इंद्रा कॉलोनी में कार पार्किंग को लेकर एक दंपती को सोमवार सुबह पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने घर से घसीटकर गली में ले जाकर पीटा। इतना ही नहीं आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

इस संबंध में आजाद नगर थाना पुलिस ने मोहिता की शिकायत पर रविंद्र, सुनीता, अंकित, सतबीर और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर आरंभ कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में इंद्रा कॉलोनी निवासी मोहिता ने बताया कि घर के पिछले गेट के पास कार खड़ी करते हैं। इस बात को लेकर पड़ोस में रहने वाले रविंद्र और सतबीर कई बार झगड़ा कर चुके हैं। सोमवार सुबह करीब आठ बजे पति धर्मबीर के साथ घर पर थी। इस दौरान रविंद्र उसकी पत्नी सुनीता, बेटा अंकित, सतबीर और अन्य घर के अंदर आए। आते ही कार पार्किंग की बात को लेकर झगड़ा करना शुरू कर दिया। जब विरोध किया तो मुझे और पति को घसीट कर घर के बाहर गली में ले गए और मारपीट की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed