फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Counseling and college allotment for nursing students will be held at PGI Rohtak on March 2, MLA's residence protest in nursing college dispute postponed

Hisar News: पीजीआई रोहतक में 2 मार्च को होगी नर्सिंग छात्राओं की काउंसिलिंग और कॉलेज अलॉटमेंट, नर्सिंग कॉलेज विवाद में विधायक के आवास का घेराव स्थगित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Counseling and college allotment for nursing students will be held at PGI Rohtak on March 2, MLA's residence protest in nursing college dispute postponed
हांसी में जारी धरने पर बैठीं छात्राएं और किसान। 
हांसी। नारनाैंद के एक निजी नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं मंगलवार को विधायक विनोद भयाना का आवास घेरने पहुंचीं। छात्राओं ने माइग्रेशन और कॉलेज अलॉटमेंट की मांग के लिए प्रदर्शन किया। हालांकि प्रशासन की ओर से मिले ठोस आश्वासन के बाद छात्राओं ने घेराव कार्यक्रम स्थगित कर दिया। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि 2 मार्च को पीजीआई रोहतक में छात्राओं की विशेष काउंसिलिंग होगी और उसके बाद उन्हें नए कॉलेज अलॉट कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

उधर, छात्राओं ने कहा कि कॉलेज अलॉटमेंट तक उनका धरना जारी रहेगा। भारतीय किसान मजदूर यूनियन के अनुसार सोमवार रात प्रशासन के अधिकारी माइग्रेशन से संबंधित आधिकारिक पत्र लेकर धरना स्थल पर पहुंचे। मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे हांसी के एसडीएम राजेश खोथ और नारनौंद के एसडीएम विकास यादव ने छात्राओं और किसान नेताओं के साथ बैठक की। प्रशासन ने लिखित आश्वासन दिया कि काउंसिलिंग और कॉलेज अलॉटमेंट की प्रक्रिया उनकी देखरेख में होगी।
विज्ञापन

किसान नेता सुरेश कौथ और छात्राओं के अध्यक्ष मंडल डॉ. आंचल, तमन्ना चहल, शिवानी, प्रीति सहरावत, देवी, मुस्कान और लवप्रीत कौर ने संयुक्त रूप से कहा कि फिलहाल घेराव स्थगित कर दिया है, लेकिन यदि प्रशासन 2 मार्च के वादे से मुकरता है तो विधायक आवास के घेराव का कार्यक्रम दोबारा लागू किया जाएगा। पंचायत में सतरोल खाप के प्रधान संदीप सिंह, राखी शाहपुर के प्रधान रतन सिंह, महाम चौबीसी से बलवंत सिंह आर्य और बास-सिसाय क्षेत्र से सुरेंद्र आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
नर्सिंग काॅलेज की छात्राओं के स्थानांतरण को मिली मंजूरी

हांसी उपायुक्त राहुल नरवाल ने बताया कि डायरेक्टरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च की तरफ से नारनौंद के एक नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं के स्थानांतरण को मंजूरी प्रदान की है। उपायुक्त ने बताया कि जारी आदेशों के अनुसार विभिन्न नर्सिंग कोर्सों के इच्छुक छात्राओं को हरियाणा के अन्य निजी नर्सिंग संस्थानों में उनके संबंधित शैक्षणिक वर्ष के अनुसार स्थानांतरित किया जाएगा। हालांकि किसी भी नर्सिंग कोर्स के अंतिम वर्ष की छात्राओं का स्थानांतरण नहीं किया जाएगा।


स्थानांतरण प्रक्रिया पं. बीडी शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज रोहतक में ओपन मेरिट-आधारित काउंसलिंग के माध्यम से की जाएगी। काउंसिलिंग विश्वविद्यालय की प्रवेश समिति द्वारा संचालित की जाएगी और मेरिट निर्धारण के लिए छात्राओं की अंतिम परीक्षा के परिणामों को आधार बनाया जाएगा। संस्थानों को रिक्त सीटों के अनुसार वर्णानुक्रम में सूचीबद्ध किया जाएगा और प्रत्येक संस्थान में एक-एक छात्रा का समायोजन इसी क्रम में किया जाएगा। सभी रिक्त सीटें भर जाने के बाद आवश्यक होने पर संबंधित कोर्स और संस्थान में एक बार के लिए अतिरिक्त (सुपरन्यूमरेरी) सीटें भी सृजित की जा सकती हैं। साथ ही उक्त नर्सिंग काॅलेज को निर्देश दिए हैं कि वह स्थानांतरित छात्राओं के बकाया शुल्क का निपटान कर शेष राशि संबंधित नए संस्थान को हस्तांतरित करे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed