{"_id":"61f8288f05ec15442240a913","slug":"corporation-workers-and-shopkeepers-quarrel-over-removal-of-encroachment-hisar-news-hsr6232272124","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने पर निगम कर्मियों और दुकानदारों में तू-तड़ाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने पर निगम कर्मियों और दुकानदारों में तू-तड़ाक
विज्ञापन
हिसार। मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के सोमवार को राजगुरु मार्केट का दौरा करने की सूचना पर नगर निगम की तहबाजारी टीम बाजार पहुंची। इस दौरान टीम ने दुकानदारों को सड़कों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने को कहा। करीब एक घंटे के बाद भी दुकानदारों ने जब अतिक्रमण नहीं हटाया तो टीम ने सामान जब्त कर लिया। निगम की इस कार्रवाई से दुकानदार आक्रोशित हो गए। इस दौरान दुकानदारों व निगम कर्मचारियों में बहसबाजी भी हुई। वहीं, तहबाजारी शाखा इंचार्ज सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि अब उनकी शाखा हर माह के अंतिम दिन मार्केट एसोसिएशनों के साथ बैठक कर मार्केट में व्यवस्था सुधारने की दिशा में काम करेगी।
बता दें कि सोमवार दोपहर 3 बजे पंजाबी धर्मशाला में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता को राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से सम्मानित करने का कार्यक्रम था। इसी को देखते हुए निगम की तहबाजारी टीम सुरेंद्र वर्मा के नेतृत्व में बाजार में पहुंची। यहां टीम ने अतिक्रमण वाली जगहों पर दुकानदारों से अतिक्रमण हटाने को कहा। इसके बाद टीम करीब 4 बजे पारिजात चौक पर पहुंची तो यहां साइकिल वालों ने दुकानों के बाहर सामान रखा हुआ था। यह देख टीम ने उनका सामान जब्त करना शुरू कर दिया। इसी बीच दुकानदारों व निगम कर्मियों के बीच काफी तू-तड़ाक हुई। यही नहीं इस दौरान दो दुकानदार आपस में भी बहस करने लगे। टीम ने यहां से साइकिल व एक बड़ा स्टैंड अपने कब्जे में लिया।
गोल मार्केट में अवैध रूप से बनाया जा रहा था चबूतरा, टीम ने तुड़वाया
उधर गोल मार्केट में अवैध से एक चबूतरे का निर्माण किया जा रहा था। तहबाजारी टीम ने इस चबूतरे को भी तोड़ा। इस दौरान टीम ने राजगुरु मार्केट, भगत सिंह मार्केट से डमी सहित अन्य सामान अपने कब्जे में लिया।