फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Corporation Commissioner Pradeep Dahiya now DC of Hisar

Hisar News: निगम आयुक्त प्रदीप दहिया अब हिसार के डीसी, उत्तम सिंह करनाल डीसी बने

Sun, 03 Mar 2024 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 03 Mar 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Corporation Commissioner Pradeep Dahiya now DC of Hisar
हिसार। डीसी उत्तम सिंह का तबादला करनाल डीसी के तौर पर कर दिया गया है। नगर निगम आयुक्त का कार्यभार संभाल रहे प्रदीप दहिया को उनके कार्यभार के अलावा डीसी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन

बता दें कि प्रदीप दहिया नगर निगम आयुक्त के अलावा हिसार के हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रशासक भी हैं। फिलहाल उनके पास तीन प्रमुख पद हो गए हैं। प्रदीप दहिया पिछले करीब डेढ़ साल से निगम आयुक्त के पद पर कार्य कर रहे हैं। अप्रैल 2023 में उनका ट्रांसफर हुआ लेकिन महज 10 दिन में ही उन्हें दोबारा से निगम आयुक्त के पद पर लगा दिया गया। माना जा रहा है कि अधिकारियों की ट्रांसफर की दूसरी लिस्ट जल्द ही जारी होगी। जिसमें अन्य अधिकारियों के तबादले भी होंगे।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र सदलपुर में किसान मेला आज

मंडी आदमपुर। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र सदलपुर में रविवार सुबह 10 बजे किसान मेले का आयोजन किया जाएगा। केंद्र के कोऑर्डिनेटर डॉ. नरेंद्र ने बताया की मेले में प्राकृतिक खेती, किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, अनुदान योजना, फसल अवशेष प्रबंधन, कपास, गुलाबी सुंडी रोकथाम, सरसों, गेहूं, चने की खेती, पशुपालन, फल सब्जी उत्पादन, बैंक से कर्ज लेने की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान निशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर भी लगाया जाएगा। प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा। बच्चों के लिए फसल प्रतियोगिता, नृत्य, गायन प्रतियोगिता भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed