फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Corona's third wave fatal: 90 percent of 110 patients have received both doses of the vaccine

कोरोना की तीसरी लहर घातक : 110 मरीजों में 90 फीसदी को लग चुकी वैक्सीन की दोनों डोज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Corona's third wave fatal: 90 percent of 110 patients have received both doses of the vaccine
नागरिक अस्पताल में वैक्सीन लगवाने वालों की लगी लंबी कतार। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। कोरोना की तीसरी लहर घातक होती जा रही है। वीरवार को लगातार दूसरे दिन 36 नए केस मिले। दो दिनों में 72 मरीजों के साथ अब जिले में 107 सक्रिय केस हैं। इनमें से ज्यादातर होम आइसोलेट किए गए हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नए साल के बाद मिले 110 मरीजों में से करीब 90 फीसदी को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। वीरवार को 36690 लोगों को वैक्सीन लगाई गई, जिसमें 6407 किशोरों को पहली डोज लगाई गई।
विज्ञापन

पॉश इलाके बने हॉटस्पॉट
वीरवार को संक्रमित मिले मरीजों में तीन छात्र, एक चिकित्सक, एक प्रोफेसर भी शामिल हैं। सबसे अधिक केस माडल टाउन, अर्बन इस्टेट, सेक्टर-13, सेक्टर-14, सेक्टर-15, एचएयू कैंपस एरिया में मिले हैं। हालांकि सभी की हालत ठीक है। वहीं इन्हें होम आइसोलेट रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग संक्रमित मरीजों के परिवार और आसपास के एरिया में सैंपलिंग करवा रहा है। नागरिक अस्पताल के साथ-साथ वैक्सीनेशन कैंप में लोगों की लंबी लाइनें नजर आई।
विज्ञापन

रोजाना ज्यादा से ज्यादा सैंपल लिए जा रहे हैं। कोरोना की तीसरी लहर खतरनाक हो रही है, ऐसे में बाहर जाने से बचें, मास्क का इस्तेमाल करें। 15 साल से अधिक आयु वाले सभी लोग वैक्सीन लगवाएं। संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेट कर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। जरूरत पड़ने पर वह अस्पताल में दाखिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सुभाष खतरेजा, जिला सर्विलांस अधिकारी एवं आईडीएसपी इंचार्ज
पिछले 15 दिन में हुई वैक्सीनेशन
22 दिसंबर 11544
23 दिसंबर 20076
24 दिसंबर 25347
25 दिसंबर 20439
26 दिसंबर 21005
27 दिसंबर 24847
28 दिसंबर 36182
29 दिसंबर 33377
30 दिसंबर 35941
31 दिसंबर 34296
1 जनवरी 10394
2 जनवरी 5261
3 जनवरी 26712
4 जनवरी 30178
5 जनवरी 36690
6 जनवरी को टीकाकरण
- 60 साल से अधिक आयु वालों को पहली डोज 483
-45 से 60 साल आयु वर्ग वालों को पहली डोज 1187
-18 से 44 आयु आयु वर्ग वालों को पहली डोज 4148
-15 से 17 आयु वर्ग वालों को पहली डोज 6407
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed