फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   335 Children tested corona positive in May at Hisar of Haryana

हिसार: मई में बच्चों में तेजी से बढ़ा संक्रमण, 17 दिन में 335 बच्चे मिले कोरोना पॉजिटिव 

Wed, 19 May 2021 09:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Wed, 19 May 2021 09:16 PM IST
सार

सुखद बात यह है कि संक्रमण की चपेट में आने वाले अधिकतर बच्चे जल्द स्वस्थ हो रहे हैं। सभी शिक्षण संस्थान बंद होने के बाद भी बच्चों का संक्रमित होना चिंता का विषय है। 
 

विज्ञापन
335 Children tested corona positive in May at Hisar of Haryana
बच्चों में कोरोना - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोरोना संक्रमण बच्चों में भी तेजी से फैल रहा है। पिछले माह के मुकाबले मई में दोगुना रफ्तार से बच्चों में संक्रमण फैला। हिसार में मई के 17 दिनों में 335 बच्चों के संक्रमित होने के केस आ चुके हैं। अप्रैल में केवल 174 केस मिले थे। मार्च में केवल 8 केस थे। अधिकतर बच्चे स्वस्थ हो रहे हैं।
विज्ञापन


विशेषज्ञों ने बताया कि अबकी बार बड़े बुजुर्गों और युवाओं में भी संक्रमण बढ़ा है। परिवार के लोगों की लापरवाही के कारण बच्चे भी संक्रमित हो रहे हैं। अभी तक बच्चों को वैक्सीन भी नहीं लग रही है। तीसरी लहर में बच्चों को खतरा अधिक हो सकता है। 
विज्ञापन



शून्य से दस साल तक के बच्चों की बात करें तो अब तक कोरोना संक्रमित 4 बच्चों की मौत हो चुकी है। चिकित्सकों के मुताबिक इन्हीं बच्चों को संक्रमण का अधिक खतरा रहता है। छोटे बच्चे समझाने पर भी पर मास्क का सही उपयोग नहीं कर सकते। बच्चों को घर पर रखना ही बचाव है। दमा, किडनी, कुपोषित या कैंसर से ग्रसित बच्चों को संक्रमित होने का अधिक खतरा है। इसलिए उनको अधिक देखभाल की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहुत कम बच्चों को अस्पताल की जरूरत

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजू हुड्डा का कहना है कि रोज ओपीडी में 4 से 5 संदिग्ध लक्षण वाले बच्चे आते हैं। बच्चों की हालत ठीक होने पर हम उनको होम आइसोलेट करते हैं। ऐसे में अभिभावक की भी जिम्मेदारी बढ़ती है कि हर समय बच्चों का खाने-पीने से लेकर उनकी ऑक्सीजन लेवल का ध्यान रखें। बहुत कम बच्चों को अस्पताल में दाखिल करने की जरूरत होती है।

मेडिकल कॉलेज में है कोविड-19 नर्सरी की व्यवस्था
बाल रोग विशेषज्ञ ने बताया कि मां चाहे संक्रमित हो, डिलिवरी के बाद बच्चे को मां के पास ही रखना पड़ता है। उस समय मां हमेशा मास्क लगाए रखे। नियमों का पालन करके दूध पिलाए। जिला अस्पताल प्रशासन की ओर से नवजात बच्चों के इलाज के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में कोविड-19 नर्सरी की व्यवस्था की है। गंभीर बच्चों को वहीं दाखिल किया जाएगा।

3 मई को मिले थे सबसे अधिक 36 बच्चे संक्रमित
मई में प्रतिदिन औसतन 17 से 18 बच्चे संक्रमित मिल रहे हैं। 3 मई को एक दिन में सबसे अधिक 36 बच्चे संक्रमित मिले थे। अप्रैल माह के अंत के 15 दिनों में ही बच्चों के संक्रमित मिलने के मामले बढ़े थे। अप्रैल के पहले 15 दिन हर रोज 2 से 3 बच्चे भी संक्रमित मिल रहे थे। स्कूल बंद होने से बहुत कम संक्रमित मिल रहे हैं।

यह ध्यान रखें
- बच्चों को पानी एवं तरल पदार्थ अधिक पिलाएं।
- फल-सब्जियां एवं संतुलित भोजन दें।
- जिन बच्चों में खून की कमी या वजन कम है, उनका अधिक ध्यान रखें।
- होम आइसोलेशन में बच्चों का वजन कम हो तो चिकित्सक के पास पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed