{"_id":"b90515be3dcf803ecccebecc5e45472b","slug":"copy-in-exam-in-front-of-flying-team-exam-cancelled","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लाइंग टीम के सामने ही जमकर नकल, परीक्षा रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लाइंग टीम के सामने ही जमकर नकल, परीक्षा रद्द
hisar
Updated Wed, 12 Mar 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौंद । राजकीय उच्च विद्यालय खेड़ी जालब में चल रही बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में बाहरी तत्वों ने इतना उत्पात मचाया कि वे फ्लाइंग टीम से भी नहीं घबराए। इस पर टीम ने खेड़ी जालब में चल रहे सेंटर को बंद कर दिया।
विज्ञापन
हिंदी का पेपर भी रद्द कर दिया। जल्द ही नया सेंटर हिसार या नारनौंद में बनाया जाएगा। गांव खेड़ी जालब के सरकारी स्कूल में मंगलवार को दसवीं कक्षा का हिंदी का पेपर चल रहा था। सेंटर के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट रमेश कुमार ने बताया कि पेपर शुरू होते ही सेंटर में सैकड़ों युवक घुस आए। पर्चियां डालनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
उन्हें रोकने की काफी कोशिश की गई, लेकिन ज्यादा संख्या होने के कारण वेे काबू नहीं आ रहे थे। वहीं सेंटर पर कोई पुलिस कर्मी भी नहीं था। कुछ देर के बाद ही भिवानी बोर्ड से फ्लाइंग टीम आई तो युवकों ने शोर-शराबा करना शुरू कर दिया। फ्लाइंग की गाड़ी के सेंटर में आने पर भी ग्रामीणों का उत्पात जारी था।
विज्ञापन
इस पर फ्लाइंग के सदस्यों ने फैसला लिया कि इस सेंटर को यहां से रद्द करके दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। टीम ने हिंदी के पेपर को भी रद्द कर दिया। दोबारा पेपर कब होगा, इसको लेकर जल्द ही तिथि घोषित कर दी जाएगी। वहीं जिन छात्रों की परीक्षा इस सेंटर में थी, उन्हें बुधवार को नए सेंटर के बारे में सूचना दे दी जाएगी।
दसवीं कक्षा का अगला पेपर बृहस्पतिवार को होना है। उससे पहले छात्रों के स्कूल में इस बारे में जानकारी उपलब्ध करवा दी जाएगी। सेंटर के सुपरवाइजर जोगीराम से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि बाहरी तत्वों का सेंटर में बहुत ज्यादा हस्तक्षेप था, जिसके कारण छात्रों को परीक्षा देने में काफी परेशानी आ रही थी।
बोर्ड की फ्लाइंग के आने पर भी सेंटर में काफी हल्ला-गुला हुआ। जिसके कारण फ्लाइंग ने सेंटर को रद्द कर पेपर को भी रद्द कर दिया। नया सेंटर कहां बनाया जाएगा, इसके बारे में अभी तक उनके पास कोई सूचना नहीं है।