फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Controversy in National Boxing Championship: Allegations of bias on the referee, boxer Mandeep said with folded hands - the question of my career, give the right decision

नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में विवाद : रेफरी पर पक्षपात का आरोप, बॉक्सर मंदीप हाथ जोड़कर बोले-मेरे कॅरिअर का सवाल, सही निर्णय दो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Controversy in National Boxing Championship: Allegations of bias on the referee, boxer Mandeep said with folded hands - the question of my career, give the right decision
हिसार। निर्णायक मंडल के सामने के हाथ जोड़कर सही निर्णय देने की मांग करता बॉक्सर मंदीप जांगड़ा। स? - फोटो : Hisar
हिसार। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बुधवार विवादों के घेरे में आ गई। हरियाणा व रेलवे के मुक्केबाजों के हुए मुकाबलों में निर्णय लेकर निर्णायक मंडल व बॉक्सर व बॉक्सिंग संघ के बीच हंगामा हो गया। हरियाणा बॉक्सिंग संघ के महासचिव रविंद्र पानू ने निर्णायक मंडल पर गलत निर्णय देने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

हरियाणा के बॉक्सर मंदीप जांगड़ा ने भी निर्णय का विरोध किया। इस दौरान करीब 50 मिनट तक खेल प्रभावित हुआ। मंदीप जांगड़ा ने हाथ जोड़कर निर्णायक मंडल से कहा कि मेरे कॅरिअर का सवाल है प्लीज सही से निर्णय दिया जाए। उन्होंने गुहार लगाई कि मैच की वीडियो देखकर दोबारा निर्णय दिया जाए। हंगामे के दौरान हरियाणा बॉक्सिंग संघ के पदाधिकारी व निर्णायक मंडल के बीच काफी देर तक तीखी बहस हुई। बॉक्सिंग की ओर से ऑल इंडिया बॉक्सिंग फेडरेशन व ओलंपिक संघ को इस मामले की शिकायत भी भेजी जाएगी। हरियाणा ओलंपिक संघ के पदाधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि सुबह के सत्र में हरियाणा व रेलवे के बॉक्सर के बीच मैच हुआ था। सतीश का आरोप है कि एक ही मिनट में बिना किसी कारण के इस मैच को रोककर रेलवे के बॉक्सर को विजयी घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

रेलवे के बॉक्सर को जीता घोषित करते ही हुआ हंगामा
बॉक्सिंग संघ हरियाणा के पदाधिकारियों का कहना है कि पूरे मैच मंदीप जांगड़ा रेलवे के बॉक्सर पर भारी रहा। अंत में जब रेफरी ने जब रेलवे के बॉक्सर को हाथ उठाकर विजयी घोषित किया तो सभी हैैरान रह गए। रिंग में खड़ा मंदीप खुद भी हैरान रह गया। हालांकि मंदीप ने रेलवे के बॉक्सर को गले भी लगाया। रेलवे के बॉक्सर का विजयी घोषित करते हुए हरियाणा बॉक्सिंग के महासचिव रविंद्र पानू ने रेफरी के फैसले का विरोध किया। हरियाणा ओलंपिक संघ के पदाधिकारी नवीन देव ने कहा कि रेलवे व सर्विसेस के बॉक्सरों को जितवाने के लिए जजो की मोनोपोली बनाई गई है। ताकि हरियाणा के बॉक्सरों को हराया जा सके। नवीन देव ने आरोप लगाया है कि हरियाणा के जीते हुए बॉक्सरों को भी गलत निर्णय देकर हराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिव्यू का इंतजार
- हरियाणा के बॉक्सर मंदीप जांगड़ा ने बताया मेरे मैच का गलत निर्णय दिया गया है। इसके लिए मैने रिव्यू की मांग कर रखी है। बुधवार रात 9 बजे तक मैच की वीडियो देखी जा रही थी। रिव्यू के आधार पर मैच का निर्णय नहीं आया है। मंदीप जांगड़ा ने मांग की है कि उसके साथ न्याय किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed