फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Constable dies of corona in Agroha, figure reached 977 with 21 new patients

अग्रोहा में कोरोना से कांस्टेबल की मौत, 21 नए मरीजों के साथ 977 पर पहुंचा आंकड़ा

Sun, 02 Aug 2020 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Constable dies of corona in Agroha, figure reached 977 with 21 new patients
व्यक्ति का सैंपल लेते हुए दंत चिकित्सक डॉक्टर बंसीलाल बेनीवाल और साथ में एलटी आनंद कुमार। - फोटो : Hisar
जिले में जिस गति से कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं, यदि यही रफ्तार रही तो अगले दो दिनों में जिले में संक्रमितों का आंकड़ा एक हजार को पार कर जाएगा। शनिवार को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में बालसमंद चौकी के कांस्टेबल की मौत हो गई। वहीं मेडिकल कॉलेज की स्टाफ नर्स, वार्ड बॉय, बालसमंद पुलिस चौकी का 37 वर्षीय धिकताना गांव वासी एसपीओ और पुलिस चौकी का खाना बनाने वाला 60 वर्षीय व्यक्ति समेत 21 नए संक्रमित मिले हैं। एसपीओ और कुक मृतक संक्रमित कांस्टेबल के संपर्क से संक्रमित हुए हैं। अब जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 977 हो गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंता का कारण एक तरफ जहां स्टाफ सदस्यों का लगातार संक्रमित पाया जाना है, वहीं दूसरी ओर अज्ञात संक्रमितों का मिलना भी है, जिनसे संक्रमण फैलने की आशंका अधिक है। एनआरसीई और अग्रोहा लैब से शनिवार देर शाम आई रिपोर्ट में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज की स्टाफ नर्स, वार्ड बॉय व इलेक्ट्रीशियन सहित 21 कोरोना पॉजिटिव मिले। हांसी के काली मंदिर रोड स्थित एरिया के रहने वाले संक्रमित युवक की तीन माह की बेटी, बहन और माता-पिता भी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

ये है संक्रमितों की हिस्ट्री
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में कार्यरत 30 वर्षीय वार्ड बॉय की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है, जिसकी आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी लगाई गई थी। युवक अग्रोहा गांव का रहने वाला है और उसे मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया है। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज की 37 वर्षीय स्टाफ नर्स भी संक्रमित के संपर्क से संक्रमित मिली है और उसकी ड्यूटी भी आइसोलेशन वार्ड में लगी हुई थी। स्टाफ नर्स शहर की बड़वाली ढाणी में रहती है। श्रीनगर का रहने वाला 30 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है, जो इलेक्ट्रीशियन है। संक्रमित युवक को खांसी, जुकाम, बुखार संबंधी शिकायतें मिलीं, जिसके बाद टेस्ट में वह पॉजिटिव पाया गया। उसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल किया गया है। उत्तर प्रदेश से लौटा शहर की मेटल फैक्टरी में काम करने वाला 47 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है। हांसी के मॉडल टाउन की 23 वर्षीय महिला अपनी संक्रमित बहन के संपर्क से संक्रमित मिली है। हांसी के काली रोड स्थित एरिया के रहने वाले संक्रमित युवक के संपर्क से 40 वर्षीय महिला, उसकी मां, 59 वर्षीय पिता व 27 वर्षीय उसकी बहन सहित तीन माह की उसकी बेटी भी संक्रमित मिली है। वहीं चिकनवास का 38 वर्षीय युवक संक्रमित के संपर्क से संक्रमित मिला है। उकलाना खंड की एफसी कॉलोनी का 22 वर्षीय कैदी संक्रमित मिला है, जिसे जाट धर्मशाला में बने कोविड सेंटर में रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी मिले संक्रमित
नारनौंद के वार्ड नंबर दो का रहने वाला सब्जी ऐंड किराना दुकान संचालक, बरवाला के वार्ड 11 का रहने वाला चंडीगढ़ से लौटा 26 वर्षीय युवक, उत्तम नगर निवासी 19 वर्षीय युवक संक्रमित के संपर्क से, सेक्टर 14 के रहने वाले संक्रमित के संपर्क से उसका 5 वर्षीय बेटा, कैमरी गांव निवासी संक्रमित अध्यापक की 28 वर्षीय बेटी, यूनिवर्सिटी विहार की 54 वर्षीय महिला और दो माह की 28 वर्षीय गर्भवती महिला संक्रमित के संपर्क से संक्रमित मिले हैं। गुरुकुल का अध्यापक संक्रमित मिला है, जो 27 जुलाई को बंगाल से लौटा है। विभाग द्वारा शुक्रवार को मिले 55 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया।
कांस्टेबल का अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में चार दिन से चल रहा था उपचार
बालसमंद चौकी के कांस्टेबल की कोरोना से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान शनिवार देर शाम मौत हो गई। मृतक संक्रमित सिरसा के मटदादू गांव का रहने वाला था और 28 जुलाई को कांस्टेबल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। मृतक पहले बॉर्डर पर देशसेवा कर चुका था। अब कोरोना से जंग में ड्यूटी देकर देशसेवा में अपनी भूमिका निभा रहा था। मृतक सेना से रिटायरमेंट के बाद हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के तौर पर तैनात था और फिलहाल वह बालसमंद पुलिस चौकी में तैनात था। जानकारी के अनुसार मृतक संक्रमित कांस्टेबल को काफी दिनों से बुखार की शिकायत थी और हाइपरटेंशन, शुगर संबंधित बीमारी से ग्रस्त था। इससे वह कुछ दिनों से छुट्टी पर चल रहा था और 27 जुलाई को ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए बालसमंद चौकी में आया था।
वर्ज
मृतक संक्रमित व्यक्ति फीवर की शिकायत के साथ हाइपरटेंशन, शुगर की बीमारी से ग्रस्त था और सिरसा जिले का निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति 28 जुलाई को यहां पर आया था।
- डॉ. राजीव चौहान, बतौर सीएमओ नोडल अधिकारी, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज, हिसार
6 दिन में 222 संक्रमित मिले
पिछले केवल छह दिनों में ही 222 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें 184 लोग जिले, जबकि 27 बाहरी जिले या राज्य के निवासी हैं। एक जुलाई को संक्रमित मरीजों का आंकड़ा केवल 238 था, जो एक अगस्त को 977 हो गया है। जुलाई में कोई भी दिन ऐसा नहीं रहा, जिस दिन कोई कोरोना पॉजिटिव न पाया गया हो। जुलाई में केवल दो दिन ऐसे बीते, जिनमें बहुत कम केस मिले। 23 जुलाई को केवल तीन तो सात जुलाई को केवल पांच लोग संक्रमित मिले थे। एक ही दिन में सबसे अधिक 62 लोग 10 जुलाई को पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद 17 व 27 जुलाई को 58-58 केस मिले थे।
सैनिटाइज करवाने के लिए स्टाफ से कराए रूम खाली
जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचएयू के फैकल्टी हाउस में ठहरे लैब टेक्नीशियन, बहुउद्देशीय कर्मचारी और स्टाफ नर्स सहित सभी को शुक्रवार सुबह अपने रूम खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। इस बारे में सिविल सर्जन डॉ. रत्ना भारती का कहना है कि फैकल्टी हाउस में दो दिनों तक सैनिटाइज करवाया जाएगा। इस वजह से सभी स्टाफ को रूम खाली करनेे के निर्देश दिए गए हैं और उन्हें अलग से रूम की व्यवस्था करवा दी गई है।

वर्जन
लापरवाही के चलते संक्रमित का आंकड़ा जिले में बढ़ रहा है, जिस पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। संक्रमित न बढ़ें, इसके लिए लोगों को भी लापरवाही छोड़कर गाइडलाइंस का पालन करना चाहिए। बीमारी छिपाने की बजाय उसके इलाज और दूसरों को संक्रमित होने से बचाना चाहिए। 11 अज्ञात संक्रमित की तलाश जारी है। जल्द ही सभी की पहचान कर ली जाएगी। सैंपलिंग के दौरान कर्मियों को पूरी प्रक्रिया करने की हिदायत दी गई है, ताकि कोई गलत पता व फोन नंबर न देने पाए।
- डॉ. रत्ना भारती, सीएमओ, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed