फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   congress worker conference

भावी सीएम का नारा लगा यूं सोचते हैं कि सीएम बनेंगे, ये कांग्रेस पार्टी है, ऐसे बात नहीं बनेगी : सैलजा

Fri, 20 Sep 2019 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
congress worker conference
33 - नेताओं को माला पहनाने के समय भी अन्य नेता व कार्यकर्ता उनके आगे अड़े रहे, जबकि स्टेज से नीचे नेत? - फोटो : Hisar
कांग्रेस के नई अनाज मंडी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में हुड्डा समर्थकों के भावी सीएम के नारों पर कटाक्ष करते हुए पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि कुछ लोग भावी सीएम के नारे लगाकर यूं सोचते हैं कि सीएम की बात बन गई। ये कांग्रेस पार्टी है, ऐसे ही बात नहीं बना करती। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी हर सीट का फीडबैक ले रही हैं। उनके निर्देशानुसार ही टिकटों का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

सैलजा ने कार्यकर्ताओं को कहा कि कांग्रेस पार्टी की रीढ़ आप लोग हैं और कांग्रेस की सरकार बनेगी तो आप सबको उसमें हिस्सा मिलेगा। समय बदल रहा है और पांच साल पहले भाजपा सरकार की नींव झूठ पर रखी गई गई थी। अब झूठ का पर्दाफाश करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि हमने एससी-एसटी एक्ट बनाया, जिससे भाजपा ने खिलवाड़ किया। दिल्ली में सिकंदर लोधी के जमाने के मंदिर को ढहा दिया गया। भाजपा ने पहले नोटबंदी की, फिर जीएसटी, जिसका परिणाम आज आर्थिक मंदी के रूप में भुगतना पड़ रहा है। सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पांच साल में हुआ क्या, 154 वादों में से एक भी पूरा नहीं किया भाजपा सरकार ने। उन्होंने कहा कि आज तक जितनी सरकारें प्रदेश में बनी हैं, उनमें सबसे भ्रष्टतम सरकार भाजपा की है। उन्होंने भाजपा को घोटाला सरकार की संज्ञा देते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस घोटाला सरकार को बाहर करना है।
विज्ञापन

अशोक तंवर और कुलदीप बिश्नोई गुट ने बनाई कार्यकर्ता सम्मेलन से दूरी
इस सम्मेलन में कांग्रेस की गुटबाजी खत्म होने के दावे भी हवाहवाई नजर आए। मंच से जहां सैलजा ने हुड्डा पर कटाक्ष किया, वहीं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर गुट और कुलदीप बिश्नोई ने सम्मेलन से दूरियां बनाए रखीं। हालांकि कुलदीप बिश्नोई गुट के कुछ नेता सम्मेलन में जरूर पहुंचे थे, लेकिन कुलदीप बिश्नोई स्वयं, उनकी पत्नी हांसी से विधायक रेणुका बिश्नोई और पुत्र भव्य बिश्नोई में से कोई भी सम्मेलन में नहीं पहुंचा, जबकि वे आदमपुर में मौजूद थे। अनाज मंडी में आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में हिसार लोकसभा क्षेत्र के सभी नौ हलकों से कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैलजा ने खेला एससी-बीसी कार्ड
नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने अपने भाषण के दौरान अनुसूचित और बीसी कार्ड खेला। उन्होंने कहा कि पूरे देश में क्रीमीलेयर का पैमाना एक समान है, जो इंद्रा साहनी केस के मुताबिक है और सही भी है, लेकिन हरियाणा में भाजपा ने क्रीमीलेयर के लिए अलग पैमाने बनाए हुए हैं। जिससे पिछड़ा वर्ग में रोष व्याप्त हैं। उनकी सरकार आने पर क्लास वन व क्लास टू में भी पिछड़ा वर्ग को आरक्षण दिया जाएगा। इसी प्रकार अनुसूचित जाति को भाजपा ने वोट के लिए प्रयोग किया और कोई सुविधाएं नहीं दीं, बल्कि एससी-एसटी एक्ट को भी खत्म करने का प्रयास किया।

हमारी पार्टी की विचारधारा है मुखिया फैसले लेते हैं : सैलजा
रैली से पहले अपने डाबड़ा चौक स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत में सैलजा ने बीजेपी पर तानाशाही के आरोप लगाए। पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा पर उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी की विचारधारा है कि मुखिया फैसले लेते हैं और इस बारे में सोनिया गांधी ही फैसला लेंगी। स्वयं के चुनाव लड़ने के बारे में सैलजा ने कहा कि मुझे चुनाव लड़ना नहीं, लड़वाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed