{"_id":"69b5a81176a389e9200d9a7f","slug":"congress-protests-lpg-shortage-expresses-anger-with-empty-cylinders-hisar-news-c-21-hsr1020-828638-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: एलपीजी किल्लत पर कांग्रेस का विरोध, खाली सिलिंडर के साथ जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: एलपीजी किल्लत पर कांग्रेस का विरोध, खाली सिलिंडर के साथ जताया रोष
विज्ञापन
खाली सिलिंडर को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता
हिसार। एलपीजी (लिक्विड पेट्रोलियम गैस) किल्लत के विरोध में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पार्टी के शहरी जिला अध्यक्ष बजरंग गर्ग के नेतृत्व में सिलिंडर लेकर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन के बाहर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए गर्ग ने कहा कि एलपीजी सिलिंडर की किल्लत से लोग परेशान हैं। गैस एजेंसियों के बाहर महिलाएं, बुजुर्ग, दिव्यांग, छोटे बच्चे भी घंटों धूप में लाइन लगाने के बाद भी बिना सिलिंडर खाली हाथ लौट रहे हैं। इस स्थिति ने केंद्र सरकार की कमजोरी को उजागर कर दिया है। कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की सप्लाई रोकने से प्रदेश में उद्योग, होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट बंद होने के कगार पर पहुंच गए हैं। रेहड़ी-फड़ी, हलवाई, चाय विक्रेताओं वालों को भारी नुकसान हो रहा है। काफी लोगों को मजबूरी में अपना काम बंद करना पड़ रहा है।
गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार बार-बार कह रही है कि गैस सिलिंडर की किल्लत नहीं है। कमी नहीं है तो कॉमर्शियल सिलिडंर की सप्लाई पर रोक क्यों लगाई है। गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही लंबी-लंबी लाइन उपभोक्ता की क्यों लगी हुई हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन राजेन्द्र सूरा, सोमवीर लांबा, सुमन शर्मा, बीर सिंह ख्यालिया, महिला जिला अध्यक्ष ग्रामीण संतोष जून, गायत्री यादव , केकेसी प्रदेश उपाध्यक्ष गीता आहूजा, महिला जिला अध्यक्ष शहरी मन्नू अग्रवाल, बलजीत यादव, सोनू लंकेश, सोविन भाटला आदि उपस्थित रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
प्रदर्शन में भी नहीं दिखी एकजुटता
शनिवार को कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान ग्रामीण जिला अध्यक्ष बृजलाल बहबलपुरिया नजर नहीं आए। उनके नेतृत्व में मंडी आदमपुर में प्रदर्शन आज होगा।